ठंड लगने से नाबालिग लड़की की मौत

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर चार के हनुमान पट्टी निवासी अनिरुद्ध मंडल की 13 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी ठंड लगने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे वह बिना जाड़े के कपड़े पहने ही उपले ठोक रही थी. शुक्रवार को पछुआ पवन की कनकनी […]

मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड नंबर चार के हनुमान पट्टी निवासी अनिरुद्ध मंडल की 13 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी ठंड लगने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे वह बिना जाड़े के कपड़े पहने ही उपले ठोक रही थी. शुक्रवार को पछुआ पवन की कनकनी प्रारंभ हुई है. गौरतलब हो कि एक टूटे घर में सभी बच्चों के साथ पछुआ हवा के थपेड़ों में रात गुजारने को विवश हैं. इन्हें एक इंदिरा आवास तक नहीं नसीब हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >