ग्रामीणों ने हथियार छीन किया पुलिस के हवाले

कुमारखंड : भू-विवाद के एक मामले में ग्रामीणों द्वारा लोडेड रायफल व दस गोली छीन कर पुलिस के हवाले कर दी गयी. इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी काटने को लेकर हो रहे विवाद में अपराध करने की नीयत से लोडेड रायफल व गोली के साथ मौकाए वारदात पर पहुंचे. लेकिन ग्रामीणों की खासी […]

कुमारखंड : भू-विवाद के एक मामले में ग्रामीणों द्वारा लोडेड रायफल व दस गोली छीन कर पुलिस के हवाले कर दी गयी. इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी काटने को लेकर हो रहे विवाद में अपराध करने की नीयत से लोडेड रायफल व गोली के साथ मौकाए वारदात पर पहुंचे. लेकिन ग्रामीणों की खासी संख्या में उपस्थित के कारण किसी किस्म की घटना नहीं हुई और रायफल छीन ली गयी.
कुमाखंड थाना के सुखासन गांव में भूमि विवाद के दौरान ग्रामीणों ने अवैध लोडेड रायफल छीन कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार रानीपटटी सुखासन पंचायत के सुखासन गांव में शाम के समय पुर्व मुखिया कौशलेंद्र यादव और स्थानीय प्रभात यादव के बीच मिट्टी काटने को लेकर भूमि विवाद हो गया. इसी दौरान प्रभात कुमार यादव,प्रशांत कुमार यादव,राजबीर मंडल,दिलीप मंडल रायफल और बंदूक तथा लाठी फटटे के साथ वहां पहुंचकर मारपीट की घटना करने लगे. इसी दौरान हो हंगामा सुनकर ग्रामीण वहां पहुंकर घटना करने वाले प्रभात यादव के हाथ से लोडेड रायफल छीन लिया.
रायफल छीने जाने के बाद सभी लोग भाग गए. छीने रायफल तथा 10 जिंदा कारतूस के साथ पुर्व मुखिया कौशलेंद्र यादव ने ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचकर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक निजामुल हक के हवाले कर दिय. इस संबध में पुर्व मुखिया ने आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है. इस संबध में थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >