मधेपुरा जिले के मुरलीगंज सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुरेश कुमार पर हुई कार्रवाई
बनमनखी रेलवे पुलिस ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला किया दर्ज, पूर्वोत्तर रेलवे मंडल समस्तीपुर के निर्देश पर
हुई कार्रवाई
मुरलीगंज : रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रेलवे द्वारा दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेसीबी मशीन सहित मुरलीगंज सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा को बनमनखी आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार में लिया गया. मामला मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से पूरब पकिलपार उप वितरणी नहर आरडी 77 का है. रेलवे के कर्मचारी द्वारा सिंचाई विभाग को मिट्टी काटने से मना करने के बावजूद बुधवार से मिट्टी काटने का कार्य जारी था. इस क्रम में केवल क्षतिग्रस्त हो जाने से संचार व्यवस्था को क्षति पहुंचायी गयी. कनीय अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा को मिट्टी काटने से मना किया कि वहां गड्ढा न करें. क्योंकि वहां अति आवश्यक रेलवे विभाग के संचार माध्यम का केबल वायर बिछा हुआ है. जिन्हें नुकसान पहुंच सकता है.
लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी ने नहीं माना और जेसीबी मशीन से खुदाई करते रहें. जिसके फलस्वरूप वहां जमीन के अंदर बिछी. रेलवे विभाग की संचार माध्यम केवल वायर क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसके कारण रेल परिचालन कुछ घंटों के लिए बाधित हो गया था. इस घटना की जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा जब सहरसा तकनीकी विभाग के पदाधिकारी को दिया गया तो मुरलीगंज और बनमनखी जंक्शन के बीच संचार संपर्क भंग हो गया है तो सहरसा रेल तकनीकी विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी तकनीकी टीम को मुरलीगंज भेजा गया.
जारी है संचार दुरुस्त करने के लिए मरम्मत
मौके पर उपस्थित पूर्वोत्तर रेलवे के सहरसा कनीय अभियंता अमित कुमार सुमन ने बताया कि हम लोग पूरी टीम बुधवार को शाम पांच बजे ही स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त केबल वायर का मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया और तत्काल मरम्मत कर बाधित रेल परिचालन को सुचारू करवाया गया. इसके कारण ट्रेन कारण समय सारणी विलंब हुआ. मरम्मत कार्य जारी है और आज लगभग तीन बजे तक कार्य संपन्न कर लिया जायेगा और उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग को मना करने के बावजूद भी ऐसा किया. जिसके कारण यह क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस बनमनखी की तरफ से अपर निरीक्षक और सहायक निरीक्षक की.
टीम मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा को जेसीबी मशीन सहित अपने हिरासत में लेकर उचित कानूनी कार्रवाई हेतु रेलवे पुलिस पोस्ट बनमनखी ले गये. इस विषय पर रेलवे पुलिस बनमनखी के सहायक निरीक्षक तारकेश्वर कुमार यादव ने बताया कि सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता रूपेश कुमार के खिलाफ रेलवे अधिनियम 17407 गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कांड संख्या 288 /16 मुकदमा दर्ज किया गया है.
