कुमारखंड : कुमारखंड थाने बेलाड़ी ओपी स्थित शिवनगर जमुहा गांव में एक युवक अपनी चचेरी बहन को फुसला कर घर से भगा ले गया. जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक अमित कुमार अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था. मंगलवार की संध्या करीब 4.30 बजे युवक के बुलावे पर किशोरी गांव स्थित स्कूल के समीप गयी.
जहां तीन मोटरसाइकिल पर चार युवक पहले से मौजूद था. अमित कुमार मोटरसाइकिल पर किशोरी को बैठा कर फरार हो गया. लड़की कक्षा नौ की छात्र बतायी जा रही है. इधर लड़की के पिता ने बेलारी ओपी पुलिस को दिये अपने फर्द बयान में आरोप लगाया कि गांव के ही अमित कुमार व अन्य तीन युवक उसकी पुत्री को घर से बहला फुसला कर स्कूल के समीप बुलाया व मोटरसाइकिल पर बैठा कर फरार हो गया. बेलारी ओपी के एएसआइ महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
