मधेपुरा : विगत पचास दिनों से सूना सा दिख रहा बीएनएमयू परिसर सोमवार को एक बार फिर से गुलजार होते दिखा. विवि परिसर में सोमवार को शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों की चहलकदमी देखी गयी. विवि परिसर में सभी प्रशासनिक विभाग व पीजी विभाग निर्धारित समय पर खुल गये थे. परीक्षा विभाग में छात्रों का जमघट देखा गया. प्रभारी कुलसचिव डा शैलेंद्र कुमार, कॉलेज इंस्पेक्टर डा अरूण कुमार मिश्र, कुलानुशासक डा बीएन विवेका एवं परीक्षा नियंत्रक डा नवीन कुमार छात्रों से रूबरू हो रहे थे. उपस्थित सभी कर्मचारी कार्यों के निष्पादन में व्यस्त दिखे.
50 दिनों के बाद बीएनएमयू गुलजार
मधेपुरा : विगत पचास दिनों से सूना सा दिख रहा बीएनएमयू परिसर सोमवार को एक बार फिर से गुलजार होते दिखा. विवि परिसर में सोमवार को शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों की चहलकदमी देखी गयी. विवि परिसर में सभी प्रशासनिक विभाग व पीजी विभाग निर्धारित समय पर खुल गये थे. परीक्षा विभाग में छात्रों का जमघट […]

हालांकि कई वरीय पदाधिकारी विवि परिसर में नजर नहीं आये. मौके पर प्रभारी कुलसचिव ने बताया कि अंतर विवि टेबुल टेनिस प्रतियोगिता में बीएनएमयू के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है. अंतर विवि प्रतियोगिता में बीएनएमयू की टीम ने क्वाटर फाइनल तक का सफर तय किया. ज्ञात हो कि विवि में 49 दिनों तक अस्थायी कर्मचारी सेवा सामंजन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर रहे. हड़ताल के कारण विवि में ताला लटक रहा था.
बता दे कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए शनिवार को सिंडिकेट की आपात बैठक बुलायी गयी थी. बैठक में अस्थायी कर्मियों की सेवा सामंजन को लेकर माननीय उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार को पद का उल्लेख करते हुए सकारात्मक पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. वहीं सुरक्षा प्रहरी के पद पर सेवानिवृत्ति सैनिकों की बहाली को छोड़ कर अस्थायी कर्मियों की सेवा सामंजन होने तक आउटसोर्सिंग की
बहाली प्रक्रिया पूर्णत: निरस्त करने का निर्णय लिया गया था.
बैठक में अस्थायी कर्मियों की मांगों पर सर्वसम्मति बनते ही पुरा सदन उठ कर हड़ताल तोड़वाने धरना स्थल की और निकल गये. कुलपति के साथ धरना स्थल पर पहुंचे सिंडिकेट सदस्यों ने कहा कि सर्वसम्मति से सिंडिकेट ने उनकी मांगों को पारित कर दिया है. इस दौरान अस्थायी कर्मचारी संघ के सचिव संतोष कुमार ने सदन की बातों पर विश्वास व्यक्त करते हुए हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की.
प्रभारी कुलसचिव ने कहा, अंतर विवि टेबुल टेनिस प्रतियोगिता में बीएनएमयू के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
अंतर विवि प्रतियोगिता में बीएनएमयू की टीम ने क्वाटर फाइनल तक का सफर किया तय