दोषियों का नाम सार्वजनिक हो : पप्पू

मधेपुरा : मधेपुरा के सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव नीतीश कुमार के साथ साथ महागठबंधन के नेताओं पर जम कर बरसे. बिहारीगंज कांड पर बोलते हुए पप्पू ने कहा कि बिहारीगंज में उन्माद के समय कोई नेता नहीं आये. बिहारगंज के दोषी को जल्द से जल्द सार्वजनिक करने की मांग की, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

मधेपुरा : मधेपुरा के सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव नीतीश कुमार के साथ साथ महागठबंधन के नेताओं पर जम कर बरसे. बिहारीगंज कांड पर बोलते हुए पप्पू ने कहा कि बिहारीगंज में उन्माद के समय कोई नेता नहीं आये. बिहारगंज के दोषी को जल्द से जल्द सार्वजनिक करने की मांग की, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपील करते हुए कहा कि गिरिराज टाइप के आदमी को जेल या पिंजड़े में रखना चाहिये. उन्होंने आज बिहारीगंज पहुचे प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार को ऐसी वैसी बात कर राजनीति न करने की सलाह दी. सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

सांसद ने बिहारीगंज के हथियौंदा के दस पीड़ित परिवारों के लोग को सहायता देते हुए कहा कि जिस गरीब का इस दंगा में नुकसान हुआ है, उसे हर संभव मदद करूंगा. सहायता राशि लेने वालों में मो अलिशेख, मो समशेर, मो मकमूल, मो लड्डू, मो अलाउदीन,मो आलम, मो फारूक, मो फिरोज, मो सिकेन्दर, मो मुनतंजुर को रुपया दिया गया. सांसद आलनमर प्रखंड के कामरेड सुखदेव सिंह मार्केँट में लोगों को संबोधित किया. जबकि सिंहेश्वरी में एक निजी कार्यक्र्म सांसद नीतीश सरकार पर जम कर बरसे.

आरोप लगाते हुये कहा कि 32 साल से सरकार इस इलाके में चल रही है. लेकिन आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षणिक हालत बद से बदतर बन गया है. उन्होंने सरकार पर मधेपुरा के अनदेखी का आरोप लगाते हुये कहा 18 हजार करोड़ की मधेपुरा स्लीपर फैक्ट्री जिसमें अब घास जमने लगी है. रेलवे के मामले में श्री यादव ने कहा सहरसा रेलवे ओवरब्रिज का पांच बार शिलान्यास हुआ. लेकिन आज तक वहां ईंट भी क्यों नहीं रखा गया. ओवरब्रिज नहीं बनने पर उन्होंने 2020 में क्षेत्र की जनता वोट मांगने नहीं जाने की बात कही.

आलमनगर की सभा में सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, जाप अध्यक्ष सुनील सिंह निषाद, चंदेश्वरी राम, कमलेश्वरी साह, अजय सिंह, जयप्रकाश सिंह जाप नेता, अरविंद यादव, मनोज दास, दुखा यादव, अनिल पासवान, सैकड़ों लोग मौजूद थे जबकि सिंहेश्वर में सासंद प्रतिनिधि राजीव भगत, युवा शक्ति के विनय राम, मुकेश यादव, मनोज यादव एक, मनोज यादव टू, अजय यादव, अरूण यादव, राजु घोष, मोहन मंडल, पवन चैधरी, ईकबाल अहमद, आफताब अहमद, बुलेद अख्तर, जावेद आदि मौजूद थे.
रियाज, ईमरान व सैकड़ों अन्य मौजुद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >