बदली विभाग की तसवीर और अब हो रहा दुर्व्यवहार

मधेपुरा : जिला रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी एवं मीटर एजेंसी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष बरूण कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग के बेहतरीन उन्नयन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले फ्रेंचाइजी के […]

मधेपुरा : जिला रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी एवं मीटर एजेंसी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के समक्ष एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष बरूण कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग के बेहतरीन उन्नयन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले फ्रेंचाइजी के साथ कर्मचारी दुर्व्यवहार करें इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा.

वहीं फ्रेंचाइजी के लंबे समय से कमीशन के बकाया रहने के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाते हुए कहा बिजली बिल कमीशन का भुगतान जेई एवं सहायक अभियंता के माध्यम से माह के दस तारीख के भीतर ब्यौरा सहित हो. मौके पर सभी फ्रेंचाइजी ने कहा कि जब तक केशियर विनोद कुमार द्वारा किये गये दुर्व्यवहार के मामले में उनके विरुद्ध हुई कार्रवाई सार्वजनिक नहीं की जाती है. तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर कुमार, सुजित कुमार, माधाव सिंह, अमन कुमार, संतोष कुमार, ब्रजनंदन कुमार, विकास राज, दीपक कुमार, ज्योतिष वर्मा, नर्मदेश्वर कुमार, जावेद अख्तर, संजीव सिंह, नेहाल खान, सोनी कुमारी, अंजू कुमारी आदि मौजूद थी.

क्या हैं मांगें : रूरल रेवेन्यू फ्रेंचाइजी की मांग है कि केशियर विनोद कुमार पर विभाग कड़ी कार्रवाई कर सार्वजनिक करें. फ्रेंचाइजी का लंबित बिल भुगतान अविलंब हो. फ्रेंचाइजी के सदस्यों के शिकायत के निवारण हेतु विभाग में अलग से काउंटर हो, पंचायत से वसूली गयी राशि का कमीशन निर्वाध रूप से संबंधित पंचायत के फ्रेंचाइजी को मिले. डीएम के विद्युत विभाग की मॉनीटरिंग बैठक में उन्हें भी शामिल कर उनका भी पक्ष सुना जाय.
रेवेन्यू वसूली में रहा है बेहतर योगदान : जिले में कुल 170 पंचायत है और 165 आरआरएफ कार्यरत है. इनके कार्य शुरू करने से पहले विद्युत विभाग राजस्व वसूली करने में सिफर रहा है. लेकिन आरआरएफ की मौजूदगी ने स्थिति को बदला और लगभग हर पंचायत से औसतन साठ से 80 हजार रुपया हर महीना विद्युत विभाग को राजस्व प्राप्त हो रहा है. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने भी इन फ्रेंचाइजी के आने से बदलाव को महसूस करते हुए इन्हें ही मीटर रीडिंग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां भी दी.
पर स्थानीय स्तर पर कनीय अधिकारियों से छोटी – छोटी भूल तथा मामले को लटकाने की प्रवृति के शिकार होकर ये फ्रेंचाइजी आंदोलित है.
हड़ताल का निर्णय
सिंहेश्वर . मेला ग्राउंड में प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार के सदस्यों के आह्वान पर नौ को अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने हेतु शनिवार के लगभग दो बजे दिन में विभिन्न पावर हाउस से मानव बल उपस्थित हुए. जिसकी अध्यक्षता दिनबंधु ने किया एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इस दौरान कहा कि 21 सूत्री मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक सभी हड़ताल में रहेंगे. जिसमें तीन मांगों को पूरा किया जा चुका.
लेकिन निचले स्तर के पदाधिकारी के द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है. जिला के मानव बल संघर्षरत कार्रवाई करने को तैयार रहेंगे. नॉर्थ बिहार पावर वर्कर्स के यूनियन के अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने बताया कि प्रबंधन मानव बल के साथ अन्याय कर रही है. ये कहां का न्याय है कि दुसरों के घरों में उजाला करने वाले कर्मी खुद ही अंधेरे में जियें. मौके पर राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार, लालू कुमार, निर्मल कुमार सिंह, छोटु कुमार, रविंद्र दास, अशोक कुमार, बमबम कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >