पूर्णिया कॉलेज केंद्र को मिली स्नातकोत्तर की स्वीकृति

पूर्णिया : पूर्णिया कॉलेज स्थित इग्नू के अध्ययन केंद्र में अब स्नातकोत्तर पढ़ाई की भी स्वीकृति मिल गयी है. जिसके बाद अब छात्र-छात्रा यहां वाणिज्य व अंगरेजी विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर सकेंगे. आशय की जानकारी पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य डा संजीव कुमार ने दी. बताया कि इसके लिए कॉलेज द्वारा लंबे समय से […]

पूर्णिया : पूर्णिया कॉलेज स्थित इग्नू के अध्ययन केंद्र में अब स्नातकोत्तर पढ़ाई की भी स्वीकृति मिल गयी है. जिसके बाद अब छात्र-छात्रा यहां वाणिज्य व अंगरेजी विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर सकेंगे. आशय की जानकारी पूर्णिया कॉलेज के प्राचार्य डा संजीव कुमार ने दी. बताया कि इसके लिए कॉलेज द्वारा लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था.

इससे जिले के छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी और लोग यहां अपना नामांकन दाखिल करा सकेंगे. वही अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो डा गौरीकांत झा ने बताया कि कोर्स की स्वीकृति मिलने के बाद इस कोर्स के वैसे छात्र जो अन्य अध्ययन केंद्र में नामांकित हैं, वह अपना नामांकन भी यहां के लिए स्थानांतरित करा सकेंगे. इस कोर्स के लिए इस सत्र से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी.

पूर्णिया कॉलेज में उपलब्ध है सभी कॉलेज का टीआर

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के डिग्री पार्ट-3 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. वही विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के सभी कॉलेजों का टीआर पूर्णिया कॉलेज में उपलब्ध करा दिया गया है. कॉलेज के प्राचार्य डा संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय से बुधवार की शाम टीआर उपलब्ध कराया गया है. जिसका वितरण भी आरंभ कर दिया गया है. उन्होंने अन्य कॉलेजों के प्राचार्य से भी शीघ्र टीआर प्राप्त करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >