मधेपुरा के बिहारीगंज में स्थिति हुई सामान्य

मधेपुरा : जिले के बिहारीगंज बाजार में पाचवें दिन स्थिति सामान्य हुई़ लोग सड़क पर निकले. प्रशासन की चौकसी से बिहारीगंज में जीवन सामान्य हुई और शनिवार को बिहारीगंज बाजार की कुछ दुकानें भी खुलीं. वहीं वाहनों का आवागमन होने लगा है. सड़कों पर समान रूप से लोग चल रहे हैं. शनिवार को अपर ग्रामीण […]

मधेपुरा : जिले के बिहारीगंज बाजार में पाचवें दिन स्थिति सामान्य हुई़ लोग सड़क पर निकले. प्रशासन की चौकसी से बिहारीगंज में जीवन सामान्य हुई और शनिवार को बिहारीगंज बाजार की कुछ दुकानें भी खुलीं. वहीं वाहनों का आवागमन होने लगा है. सड़कों पर समान रूप से लोग चल रहे हैं. शनिवार को अपर ग्रामीण विभाग के सचिव अरविंद चौधरी व आइजी पटना बच्चू सिंह मीना भी बिहारीगंज में स्थिति का जायजा लिया. सुबह से ही डीएम मो. सौहेल एवं एसपी विकास कुमार ने बिहारीगंज बाजार में घूम घूम कर दुकानदारों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >