बैठक में मौजूद मंत्री व राजद कार्यकर्ता.
मधेपुरा : बिहार के उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव की कोसी में लोकसंवाद यात्रा ऐतिहासिक होगी. कोसी के समाजवादी तेवर से वे रूबरू होंगे. यहां के समस्याओं को जानेंगे और सांप्रदायिक और प्रतिक्रिया वादी ताकतों को कुचलने में राजद की भूमिका के बारे में लोगों को अवगत करायेंगे. जिले के कोने कोने से लोग इस यात्रा में साथ देने के लिए तत्पर और तैयार है. शनिवार को प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह लोक संवाद के प्रमंडलीय संयोजक प्रो चंद्रशेखर ने ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान राजद गंठबंधन ने लोगों से जो वायदे किये थे, उस वादे को सरकार पुरी निष्ठा के साथ पूरा करने में जुटी है. आपदा के वक्त हमारी सरकार पूरी ताकत के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी रही. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का कहना है कि राजकोष पर पहला हक गरीबों का है. इसी को चरितार्थ करते हुए पीड़ितों को राहत, बचाव एवं मुआवजा देने का काम की. प्रखंड राजद अध्यक्ष तेज नारायण यादव की अध्यक्षता हुई इस बैठक में आगामी 23 अक्तूबर को सहरसा के पटेल मैदान में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी.
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष तेज नारायण यादव ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव लोक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आगामी 23 अक्तूबर को सहरसा के पटेल मैदान आ रहे हैं. मौके पर पर्यवेक्षक जय प्रकाश यादव, रहमानी, बालो यादव, मुकेश कुमार, दीप नारायण यादव, जयहिन्द कामत, वीरेंद्र नारायण यादव, देवेंद्र यादव, अब्दुलगणी, अब्दुल सत्तार, ललन कुमार, शमीम, दिलीप यादव, सफेंद्र यादव, कृष्णदेव यादव, जय कुमार यादव, मो असलम, विष्णुदेव यादव, शिया शरण यादव, पप्पू कुमार, पंकज सिंह आिद मौजूद थे.
