23 को लोक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आयेंगे तेजस्वी

मधेपुरा : कोसी की धरती समाजवादियों का गढ़ रही है. इस धरती ने हमेशा सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में विश्वास रखा है. आगामी 23 अक्तूबर को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव लोक संवाद यात्रा के क्रम में प्रमंडल मुख्यालय सहरसा आयेंगे. बिहार के भावी मुख्यमंत्री तथा युवाओं के […]

मधेपुरा : कोसी की धरती समाजवादियों का गढ़ रही है. इस धरती ने हमेशा सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में विश्वास रखा है. आगामी 23 अक्तूबर को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव लोक संवाद यात्रा के क्रम में प्रमंडल मुख्यालय सहरसा आयेंगे. बिहार के भावी मुख्यमंत्री तथा युवाओं के हृदय सम्राट के आगमन पर मधेपुरा जिला से कार्यकर्ताओं का हुजूम उनका व्यापक स्वागत करेगी. इसके लिए पंचायत स्तर पर जनसंपर्क जारी है.
शुक्रवार को एसके होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राजद नेता पूर्व प्रदेश महासचिव इंजीनियर प्रभाष कुमार ने ये बातें कही. उन्होंने कहा कि देश में कट्टरपंथी ताकतों से मुकाबले में राजद अग्रणी भूमिका निभायेगा. इसके लिए तैयारी की जा रही है. राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार ने कहा कि राजद व्यापक जनाधार वाली पार्टी है. सभी कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से अपने नेता के आगमन की तैयारी कर रहे है. लोगों में उत्साह है. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार यादव नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद रामकृष्ण यादव, राजद जिला अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष लुकमान आलम, पूर्व विधायक उपेंद्र नारायण हाजरा, भोला यादव, गोपाल यादव, नित्यानंद यादव, मनोज यादव, कारी मुसलिम, नित्यानंद यादव, बेनी यादव, जयकिशोर यादव, वीरेंद्र यादव, अरुण यादव, लालू यादव, बलराम साह, आशीष रियाज, मो इब्राहिम, मो जब्बार, परसुराम यादव आदि उपस्थित थे.
प्रतिक्रियावादी ताकतें बिगाड़ना चाहती है बिहारीगंज का माहौल : कोसी में अपनी दाल गलते नहीं देख अब प्रतिक्रियावादी ताकतें ओछे रास्ते पर चल कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है. लेकिन उन्हें पता होना चाहिए. यहां सामाजिक तानाबाना इतना मजबूत है कि उनकी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जायेगा.
उक्त बातें राजद नेता तथा बिहारीगंज के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर प्रभाष कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने काफी संयम से काम लिया है. राजद नेता ने कहा कि घटना में दोषियों को बख्शा नहीं जाय. वहीं निर्दोष फंसे नहीं. इसका भी ध्यान रखें. राजद हमेशा अमन चैन व भाईचारा की बात करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >