जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई पंचायतों में जलजमाव

कुमारखंड : तेज बारिश से एक बार फिर प्रखंड के कई पंचायत के कई वार्डों में जलजमाव होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद प्रखंड के परमानंदपुर, रामनगर महेष, पुरैनी आदि पंचायतों के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से आमलोग परेशान हैं. परमानंदपुर के वार्ड दो महादलित व […]

कुमारखंड : तेज बारिश से एक बार फिर प्रखंड के कई पंचायत के कई वार्डों में जलजमाव होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद प्रखंड के परमानंदपुर, रामनगर महेष, पुरैनी आदि पंचायतों के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से आमलोग परेशान हैं. परमानंदपुर के वार्ड दो महादलित व मंडल टोला, वार्ड एक, वार्ड चार और पांच में दर्जनों परिवार जलजमाव की समस्या से परेशान हैं. पूर्व मुखिया विश्वनाथ साह, पूर्व पंसस धर्मेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य शैलेंद्र सिंह, अनमोल पासवान आदि ने शनिवार को विभिन्न वार्डों के जलजमाव की हालात का जायजा लेने के बाद अंचलाधिकारी से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की. इधर रामनगर महेष पंचायत के वार्ड 1, 10, 11, 12, 13 में भी जलजमाव से दर्जनों घरों तक पानी पहुंच गया है.

इससे घर से बाहर निकलने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. वार्ड 11 में विजय रूद्र झा के पुत्र रघुवर झा ने अपने आंगन में लगे पानी को पंपसेट के सहारे निकाला. इसी तरह पुरैनी पंचायत के वार्ड 12, 13, 14 में भी जलजमाव की भारी समस्या से दर्जनों परिवार जूझ रहे हैं. तेज बारिश के बाद इन पंचायतों में जमा हो चुके पानी से परेशान लोगों को तत्काल समुचित सहायता देने की मांग प्रशासन से की जा रही है.

पीड़ित सिकेंद्र सरदार, भूपेंद्र सरदार, रामचंद्र सरदार, रेवती सरदार, रामानंद मंडल, विजय रूद्र झा, विपिन झा, अनिल झा, जयप्रकाश झा, उपेंद्र झा, रमेष ऋषिदेव, जगदीश मंडल आदि ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था के साथ ही मुआवजा देने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >