शव के पास विलाप करते परिजन.
इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के भांजे ने दुकान में ही लगा ली फांसी
आलमनगर : आलमनगर थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के आगे एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में एक युवक का शव लटका हुआ पाया गया. युवक के गले में दुकान में रखे बिजली का तार लिपटा हुआ था. सुबह को जब दुकानदार राजेश कुमार को दुकान की चाबी घर से गायब थी, तो वह दुकान पर आया. दुकान का शटर खुला था. अंदर जाने पर राजेश ने तार से फांसी लगा एक शव देखा. उसके शोर मचाने पर लोगों जुटे. राजेश ने इसकी सूचना आलमनगर थाना को दी. थानाध्यक्ष आलमनगर सर्वेश्वर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. राजेश कुमार ने बताया कि शव उनके भांजे गौरव कुमार (21) का है. गौरव का घर लाठी सुरौती थाना रूपौली का है. शव को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया है.
हालांकि, प्रत्यक्षदर्शी इसे संदिग्ध मौत के तरह देख रहे हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लगता है, परंतु जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इनका खुलासा हो पायेगा. मौत की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर राजेश को संतावना दी.
