डूबने से किशोरी की मौत

कुमारखंड : प्रखंड के रहटा पंचायत के वार्ड 14 हनमानगर टोला निवासी मो हमीद की करीब 13 साल की पुत्री की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीण मो अफजल हुसैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को अपने घर से घास काटने खेत की ओर जा रही थी. किशोरी […]

कुमारखंड : प्रखंड के रहटा पंचायत के वार्ड 14 हनमानगर टोला निवासी मो हमीद की करीब 13 साल की पुत्री की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीण मो अफजल हुसैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को अपने घर से घास काटने खेत की ओर जा रही थी. किशोरी कुमसुम खातून रास्ते में पड़ने वाले नहर के गड्ढे में भरे पानी में फिसलकर डूब गयी. इस घटना की सूचना जबतक में परिवार के लोगों और ग्रामीणों को मिलती बच्ची की मौत हो चुकी थी. परिवार के लोग और ग्रामीण पहुंचकर लाश को बाहर निकाला तथा इसकी सूचना सीओ व थानाध्यक्ष कुमारखंड को दे दी गयी. सीओ ने जांच कर समुचित आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. इधर परिजन मामले को लेकर थाना में सनहा दर्ज कराने में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >