सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के बारा पंचायत के मुखिया रोहित मुखिया से दस लाख की रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. मुखिया ने लिखित आवेदन देकर अमित नाम के अज्ञात अपराधी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि सोमवार को करीब डेढ़ बजे मोबाइल नंबर 9939733346 पर अमित कुमार नाम के अपराधी के मोबाइल नंबर 8671862065 से फोन आया और कहा कि दस लाख रंगदारी दो नहीं तो जान से मार देंगे. इतना कह कर उसने फोन काट दिया.
बारा पंचायत के मुखिया से मांगी दस लाख की रंगदारी
सत्तरकटैया : बिहरा थाना क्षेत्र के बारा पंचायत के मुखिया रोहित मुखिया से दस लाख की रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. मुखिया ने लिखित आवेदन देकर अमित नाम के अज्ञात अपराधी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में बताया गया […]

इस घटना से घबड़ाये मुखिया ने थाना को सूचना देकर रिपोट दर्ज कराया है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र में मुखिया से रंगदारी मांगने की यह कोई पहली घटना नहीं है. कुछ दिन पूर्व बिजलपुर मुखिया से भी रंगदारी व जान से मारने कि घटना हुइ है. इसमें अभी तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है. इससे पूर्व बरह्शेर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोरंजन पांडे, बिशनपुर के पूर्व मुखिया अरविंद यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों से रंगदारी व जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है.
सुरक्षा की मांग
इस घटना को लेकर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रणधीर कुमार, उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, ब्रहम्देव सिंह, मीना देवी, नीक्की देवी, लिली पांडे, रोज़ी राजल, केवल यादव सहित कई ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. इस मामले में थानाध्यक्ष मो सरवर आलम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
पैसे नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
अमित नामक अपराधी पर प्राथमिकी दर्ज