प्रदेश नेतृत्व तैयार करेंगे आंदोलन की रणनीति

मधेपुरा : पेंद्र नारायण मंडल विवि में संयुक्त छात्र संगठन के बैनर तले चले रहे बीएनएमयू बचाओ आंदोलन में शामिल एनएसयूआई और एआईएसएफ का प्रदेश नेतृत्व बीएनएमयू में आंदोलन की दिशा अब क्या होगी, इसे लेकर रणनीति तैयार करेगा. विवि में विगत 14 दिनों से अनशन पर बैठे एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार एवं […]

मधेपुरा : पेंद्र नारायण मंडल विवि में संयुक्त छात्र संगठन के बैनर तले चले रहे बीएनएमयू बचाओ आंदोलन में शामिल एनएसयूआई और एआईएसएफ का प्रदेश नेतृत्व बीएनएमयू में आंदोलन की दिशा अब क्या होगी, इसे लेकर रणनीति तैयार करेगा. विवि में विगत 14 दिनों से अनशन पर बैठे एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार एवं एआईएसएफ के हर्षवर्द्धन सिंह राठौर की हालत जानने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष एवं एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार को बीएन् मंडल विवि आ रहे है. मौके पर एसएफआई के छात्र नेता सारंग तनय, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रभात कुमार मिस्टर, निशांत यादव, गौरव कुमार, एआईएसएफ के हिमांशु राज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >