मूसलधार बारिश से मुहल्ले बन गये तालाब

विभागीय उदासीनता. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहरवासियों के छूट रहे पसीने मूसलधार बारिश के बाद शहर के कई मोहल्ला सहित आधार दर्जन से अधिक वार्ड में जलजमाव से लोग हलकान हैं. जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण शहरवासियों को यह खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. कई मोहल्ले के […]

विभागीय उदासीनता. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहरवासियों के छूट रहे पसीने

मूसलधार बारिश के बाद शहर के कई मोहल्ला सहित आधार दर्जन से अधिक वार्ड में जलजमाव से लोग हलकान हैं. जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण शहरवासियों को यह खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. कई मोहल्ले के लोग घरों में पानी प्रवेश करने के कारण सामान ले कर ऊंचे स्थानों पर किराये के लिये घर ढूंढ़ने निकल पड़े हैं. किसी मोहल्ले में लोग सेवा भावना से पानी निकासी का रास्ता बनाने में लगे हैं.
मधेपुरा : शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में जिधर नजरे घुमाइए पानी ही पानी दिखायी देता है. जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण शहरवासियों को यह खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. कई मोहल्ले के लोग घरों में पानी प्रवेश करने के कारण सामान ले कर ऊंचे स्थानों पर किराये के लिये घर ढूंढ़ने निकल पड़े हैं. किसी मोहल्ले में लोग सेवा भावना से पानी निकासी का रास्ता बनाने में लगे हैं. शहर के पश्चिम परमाने नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाके के घरों में घुटने तक पानी लगा है. शहर के टीपी काॅलेज में झील जैसी स्थिति बनी हुई है. शहर की सड़क पर झील की स्थिति बन गयी.
पलायन करने लगे हैं लोग : वार्ड संख्या 20 स्थित पश्चिमी बाइपास की पश्चिम की तरफ बसे मोहल्ले में दर्जनों घर में पानी भर गया है. रविवार को ही यहां के निवासी मौलेंद्र सिंह की पत्नी वीणा देवी अपना घर छोड़ कर किराये का घर ढूंढ़ने निकल पड़ी. अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पानी में घर में रखा अनाज डूब गया. बिस्तर तक पानी में डूब गया. अब इस अनाज को कहां सुखायें. यहां रहना अब अभिशाप लगने लगा है. उनकी पत्नी खुशबू देवी ने कहा कि उसकी बहन पूजा सिंह पीजी की परीक्षा देने आयी है. अब वह कैसे परीक्षा देगी समझ नहीं आ रहा है. बच्चे बीमार हो गये हैं. रात में सांप का खतरा बना रहता है. इसी मोहल्ले में रवींद्र नाथ सिन्हा, आलोक सिन्हा, प्रदीप साह, प्रकाश साह, मनोह साह, कामो साह आदि ने बताया कि जल जमाव ने उनका जीना मुहाल कर दिया है.
शहर की मुख्य सड़कों पर दो फीट तक जम गया है पानी, घर से सामान िनकाल कर सुरक्षित िठकाने पर रख रहे लोग
जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण शहर में बाढ़ जैसी स्थिति
टीपी कॉलेज में बनी है झील जैसी स्थिति
जल भराव से जीना हुआ मुहाल
परमाने नदी का जलस्तर बढ़ने से घुटने तक घुसा घरों में पानी
वार्ड संख्या 20 स्थित पश्चिमी बाइपास के निकट मोहल्ले में जल जमाव से पीड़ित एक परिवार व रेलवे क्वार्टर से सामान बाहर निकालते अधिकारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >