लोग खुद कर रहे जलनिकासी की व्यवस्था

मधेपुरा : भारी बारिश से पूरा नगर परिषद क्षेत्र जलमग्न हो गया है. लोग एक तरफ जल निकासी के लिये सरकारी पहल का इंतजार कर रहे हैं वहीं कुछ लोग सामने आ कर इसके लिए खुद पहल कर रहे हैं. वार्ड संख्या – 14 के पार्षद ध्यानी यादव ने रविवार को जलनिकासी के लिये खुद […]

मधेपुरा : भारी बारिश से पूरा नगर परिषद क्षेत्र जलमग्न हो गया है. लोग एक तरफ जल निकासी के लिये सरकारी पहल का इंतजार कर रहे हैं वहीं कुछ लोग सामने आ कर इसके लिए खुद पहल कर रहे हैं. वार्ड संख्या – 14 के पार्षद ध्यानी यादव ने रविवार को जलनिकासी के लिये खुद कमान संभाल लिया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अगर स्वयं इस तरह के कार्य के लिये पहल नहीं करेंगे तो समस्या का समाधान निकालने में काफी विलंब हो जायेगा. सब मिल कर काम करेंगे तो शहर स्वच्छ बन सकता है. इस तरह के कार्यों में मुहल्लावासी को भी बढ़-चढ़ कर भाग लेकर अपना भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए. तभी जल जमाव मुक्त वार्ड एवं शहर बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >