सांसद शरद यादव ने दी सांत्वना
मधेपुरा : समाज के प्रति समर्पित लोकप्रिय पत्रकार डा देवाशीष बोस का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है. पेशे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ वे लगातार कार्य करते रहे. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद शरद यादव ने डा देवाशीष बोस के आवास पर पहुंच कर उनके परिजनों को सांत्वना देने के क्रम में ये बातें कही. उन्होंने कहा कि डा बोस एवं उनके बीच लंबा रिश्ता रहा. डा बोस ने मीडिया के माध्यम से समाज की समस्याओं को बखूबी उठाया.
सांसद ने डा बोस की पत्नी सपना बोस से कहा कि बेटी मेहुल बोस के पढाई में किसी किस्म की बाधा नहीं आये इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें भी सूचित करें. इस मौके पर पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, एमएलसी विजय कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष विजेंद्र नारायण यादव आिद थे.
