आक्रोशित छात्रों ने निकाला हुंकार मार्च

मधेपुरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मधेपुरा इकाई ने सोमवार को एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति व छात्रावास में व्याप्त अराजकता के खिलाफ शहर में छात्र हुंकार मार्च निकाला. हुंकार मार्च बीपी मंडल चौक से निकल कर सभी मार्गों से गुजरते हुए सुभाष चौक पर पहुंची. वहां अभाविप कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया. […]

मधेपुरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मधेपुरा इकाई ने सोमवार को एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति व छात्रावास में व्याप्त अराजकता के खिलाफ शहर में छात्र हुंकार मार्च निकाला. हुंकार मार्च बीपी मंडल चौक से निकल कर सभी मार्गों से गुजरते हुए सुभाष चौक पर पहुंची. वहां अभाविप कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया. सभा में आक्रोश व्यक्त करते हुए अभाविप के प्रदेश सह संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार की उदासीनता एवं तानाशाही रवैया के कारण एससी एसटी छात्रों की स्थिति दयनीय हो गयी है. उन्होंने कहा कि कल्याण छात्रावास में व्याप्त अराजकता एवं छात्रवृति में भारी अनियमितता व कटौती पर बिहार सरकार जवाब दे.

इस अवसर पर अभाविप के विवि संयोजक राहुल कुमार यादव ने कहा कि सरकार छात्रों को पुलिसिया तांडव दिखा कर शांत करना चाहती है, जिसे अभाविप कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. वहीं अभाविप के प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य इसा असलम, संतोष राज एवं अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार आईसीयू में जा पहुंची है. अभाविप के नगर मंत्री शशि यादव, नगर सह मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि एसएसी एसटी छात्रों के छात्रावास में शैचालय, पानी, वाचनालय एवं बिजली की व्यवस्था दयनीय हो गयी है.

उन्होंने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि 22 सितंबर 2016 को पटना में अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए चले. इस अवसर पद अभाविप के नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, अर्जुन कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार, नवीन कुमार, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार, ज्योति कुमार ,आशीष कुमार, अफसर आलम, नासिर हुसैन, बिलो राम, संजय राम, संतोष राम सहित दर्जनों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >