मत्स्य विभाग का बड़ा बाबू नशे की हालत में गिरफ्तार

जिला मुख्यालय स्थित मधेपुरा होटल के समीप सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गश्ती के दौरान की कार्रवाई नशे की हालत में हंगामा करते धीरज कुमार नाम का एक अन्य युवक भी किया गया गिरफ्तार मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित मधेपुरा होटल के समीप सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गश्ती के दौरान शराब के नशे धुत […]

जिला मुख्यालय स्थित मधेपुरा होटल के समीप सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गश्ती के दौरान की कार्रवाई
नशे की हालत में हंगामा करते धीरज कुमार नाम का एक अन्य युवक भी किया गया गिरफ्तार
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित मधेपुरा होटल के समीप सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गश्ती के दौरान शराब के नशे धुत में हंगामा करते हुए मतस्य विभाग का बड़ा बाबू मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक महेश्वर दत्त मिश्र ने नगर के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप से नशे की हालत में हंगामा करते धीरज कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती के दौरान जब मधेपुरा होटल के समीप पहुंचा तो एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. नाम पूछने पर मुकेश कुमार बताया और मत्स्य विभाग में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत हैं.
गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. दूसरी तरफ उत्पाद विभाग के अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की बड़ी दुर्गा स्थान के समीप एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. उत्पाद अधीक्षक ने युवक को गिरफ्तार कर जांच किया. जांच कर नये उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत युवक को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >