तीसरी सोमवारी . डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु ने किया जलाभिषेक
देवों के देव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में सावन की तीसरी सोमवारी को लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कीया. मंदिर न्यास समिति द्वारा लगभग ढ़ाई बजे बाबा सिंहेश्वर नाथ के गर्भ गृह का पट खोल दिया गया. बाबा के पट खुलने के पूर्व से ही लगातार श्रद्धालुओं द्वारा बोल बम, बाबा सिंहेश्वर नाथ की जय, बाबा भोले नाथ की जय जैसे कई जय घोष लगाये जा रहे थे. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.
सिंहेश्वर : सिंहेश्वर मंदिर के अंदर का परिसर व मंदिर का बाहरी परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भड़ा हुआ था. जिसका अंदाजा मंदिर रोड में पैदल चल रहे लोग सहज अनुमान लगा सकते है. मंदिर रोड में सभी कच्छप गति से आगे बढ़ रहे थे. मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुये स्थानीय थानाध्यक्ष बीडी पंडित भी गर्भ गृह में सहयोग करने पहुंच गये. हालांकि पूर्व से तैनात पुलिस बल व युवा संघ के सदस्य स्थिति को सभाले हुये थे. बाबा सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने दुर दराज से सिंहेश्वर आये लाखों श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था. एक तीखी धुप से परेशान उपर से अत्यधिक भीड़ और सबसे बड़ा लाईन में खड़ा होना जो सभी श्रद्धालुओं को नागवार गुजर रहा था.
गर्भ गृह का एसी खराब . सावन माह में हर साल लाखों की संख्या में बाहरी व स्थानीय श्रद्धालु बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करते है. बावजुद इसके बाहरी साज सज्जा व दिखावटी व्यवस्था तो मंदिर न्यास समिति की ओर से कर दी गई है. लेकिन मंदिर के अंदर गर्भ गृह मात्र दो पंखे के सहारे चल रहा है. सावन माह में ये सभी को पता था कि लाखों श्रद्धालु सिंहेश्वर आयेंगे. लेकिन विभाग कि ओर से गर्भ गृह के लिये कोई व्यवस्था नहीं की गई. लिहाजा श्रद्धालुओं के गर्भ गृह में पहुंचते ही पसीने छुटने लगते है. गर्भ गृह में लगातार सैकडों श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है.
जिससे पुरे गर्भ गृह का तापमान काफी बढ़ जाता है और सभी श्रद्धालु सहित गर्भ गृह में तैनात पुलिस बल व स्थानीय युवा संघ के सदस्यों को सांस लेने में भी परेशानी महसूस होती है. लेकिन आस्था या मजबुरी में कोई उफ तक नही बोलता. लगातार घंटों एक ही जगह तैनात हो कर अपने कार्य को अंजाम दे तो दिया जाता है. लेकिन ना तो गर्भ गृह का एसी ठीक करवाया जा रहा है और ना ही पंखों की संख्या बढ़ायी जा रही है.
सिंहेश्वर मंदिर परिसर में भगवान शिव के जलािभषेक के लिए लगी श्राद्धालुओं की भीड़. Àफोटो। प्रभात खबर
54 फीट का कांवर बना कौतूहल का विषय
बाबा भोले नाथ के आस्था में चुर कांवरियों ने 54 फीट का कांवर बना कर सिंहेश्वर में पूजा अर्चना की. बताया गया कि साहुगढ़ के ढ़ाई सौ कांवरियों ने महादेवपुर घाट से जल भर कर पांच दिन में सिंहेश्वर में जलाभिषेक किया. जिसमें छोटे – छोटे बच्चे भी शामिल थे. 54 फीट के कांवर को देखने के लिये स्थानीय व बाहरी श्रद्धालुओं की भीड़ इक्कठा हो गई.
एक मंगलसूत्र व
एक चेन गुम
मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ देखने को मिली. जिसमें कई महिलाओं ने अपने गहने गुम होने की बात कहीं. जहां एक महिला ने मंगल सूत्र तो दुसरी ने चेन गुम होने की बात कही. जिसे काफी खोजने के बावजुद नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में चोरों की संख्या भी काफी है किसी चोर ने गहने खिंच लिये होगें.
एनएच 106 पर महाजाम
एनएच 106 सहित सभी छोटे बड़े रास्ते घंटों जाम रही. जिससे पैदल चलना भी काफी मुश्किल भरा सफर था. पैदल सहित सभी गाड़ियां कछुआ गति से रेंग रही थी. जहां एक तरफ श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा था. वहीं दुसरी तरफ सभी सवारी गाड़ियों में सवार पुरे अस्त व्यस्त हो रहे थे. एक तो उमश भरी गर्मी और उपर से जाम जाये भी तो कहां. हालांकि डीएम मो सौहेल के अध्यक्षता में की गई बैठक में ऑटो को मुख्य बाजार से दुर रखने की बात कही गई थी. जिसमें प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुई. जगह जगह रोड पर ऑटो नजर आ रहे थे. जिससे काफी परेशानी हुई.
