उदाकिशुनगंज : भाकपा का यह विशाल प्रदर्शन हजारों की संख्या में एसबीजेएस उच्च विद्यालय से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय उदाकिशुनगंज पहुंचा. इस दौरान डीसीएलआर उदाकिशुनगंज बिनय कुमार सिंह को भ्रष्ट पदाधिकारी का दर्जा देते हुए उच्च स्तरीय जांच कर बरखास्त करने की मांग भी की गयी है. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर, चौसा एवं पुरैनी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के बाढ़ पीड़ित को राहत बचाव एवं मुआवजा, गनौल-बजराहा, मुरौत आदि गांव के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा, भूमिहीनों को वासगीत परचा, किसानों को सरकारी दर पर खाद,
बढ़ती महंगाई, दलितों पर अत्याचार एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय उदाकिशुनगंज के विभिन्न चौक चौराहों पर भाकपा ने जोड़दार प्रदर्शन किया. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी का घेराव करते हुए विभिन्न समस्याओं से पीड़ित और अक्रोशित प्रदर्शनकारी कुछ कर गुजरने को आतुर थे. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी एवं कॉरपोरेट पक्षी है. वहीं राज्य की नीतीश सरकार डपोर शंखी है.
भीषण महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार, दलितों एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, सरकारी अधिकारियों का अफसरशाह से आम लोग तवाह व परेशान है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दखल-दिहानी अभियान, कोशी क्षेत्र को पुननिर्माण करने का संकल्प टॉय टॉय फीस होकर रह गया. गनौल एवं बजराह के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा वर्षों बाद भी नहीं दिलाया जा सका. यहां भूस्वामी, अधिकारी और अपराधी का गठजोड़ स्पष्ट दिखाई पर रहा है. उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज का एलआरडीसी बिनय कुमार सिंह का कुकृत जग जाहिर हो चूका है.
बावजूद विभिन्न पदों पर कार्यरत रहना कहीं न कहीं से पदाधिकारी सरकार की मिलीभगत को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि राष्ट बचाने एवं लोगों के समस्याओं के समाधान हेतु आर-पार की लड़ायी लड़ने के लिए तैयार है. वहीं नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष रमण सिंह ने कहा कि उदाकिशुनगंज के डीसीएलआर बिनय कुमार सिंह एक भ्रष्ट पदाधिकारी होने के बावजूद उदाकिशुनगंज में कई पदों पर कार्यरत है. ऐसे भ्रष्ट डीसीएलआर के यहां रहने के कारण लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. समय रहते यदि इस भ्रष्ट डीसीएलआर के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कर बरखास्त नहीं किया गया तो यहां की जनता खुद न्यायालय, जज, पुलिस अधिकारी बनकर इसका फैसला करेगी.
रमण सिंह ने डीसीएलआर द्वारा अनुमंडल क्षेत्र में रखे दलाल की जांच करने की मांग भी किया. वहीं भाकपा के राज्य पार्षद प्रो देवनारायण पासवान देव, जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने किसानों को सरकारी दर पर खाद देने, एनएच 106 सहित सभी जर्जर सड़कों पर निर्माण करने, सबको प्रधान मंत्री आवास तथा पेंसन देने, बंचितों को राशन कार्ड देने की मांग किया.
इस अवसर पर भाकपा के वरीय नेता रामदेव सिंह, बीरेंद्र नारायण सिंह, उमेश यादव, दिनेश्वर प्रसाद सिंह, जगत नारायण शर्मा, सागर चौधरी, अम्बिका मंडल, फुलेश्वर मंडल, मोती सिंह, बीरेंद्र मेहता, मो चांद,युवा नेता रमण कुमार पिंटू एवं मनोज राम ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर ब्याप्त भृष्टाचार्य को रोके बिना विकास संभव नहीं है. इस दौरान भाकपा नेता उमाकांत सिंह, मो सुलेमान, प्रमोद कुमार सिंह, सिकंदर मंडल, अमरेंद्र सिंह आदि शामिल थे.
