लाखों श्रद्धालु करेंगे सिंहेश्वर में जलाभिषेक

कांवरियों की सुविधा के लिए भी न्यास प्रशासन मुस्तैद . कांवरियों की सुविधा के लिए भी न्यास प्रशासन पूरी तरह तैयार है. भक्तों की भीड़ में कुछ आसामाजिक तत्व आपके जेब को साफ कर सकते हैं. दूसरी सोमवार में तीन लोगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस प्रशासन भक्तों की […]

कांवरियों की सुविधा के लिए भी न्यास प्रशासन मुस्तैद . कांवरियों की सुविधा के लिए भी न्यास प्रशासन पूरी तरह तैयार है. भक्तों की भीड़ में कुछ आसामाजिक तत्व आपके जेब को साफ कर सकते हैं. दूसरी सोमवार में तीन लोगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस प्रशासन भक्तों की जेब नहीं कटे एवं अन्य समानों की चोरी नहीं हो इसमें विशेष सावधानियां बरत रही है. सादे लिवास में पुलिस बल भीड़ भाड़ वाले जगह पर तैनात रहेगी ताकि भक्तों की समुचित सुरक्षा हो सके.

सिंहेश्वर : देवादिधेव महादेव की नगरी व बिहार का काशी कहलाने वाले सिंहेश्वर में सावन माह के तीसरी सोमवारी पर लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करेंगे. दूसरी सोमवार में तीन लोगों के साथ गर्भ गृह में चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बार किसी प्रकार की परेशानी एवं श्रद्धालुओं के साथ लूट पाट की घटना नहीं हो इसका विशेष प्रशासन ने तैयारी की गयी है.
डीएम के निर्देश पर भक्तों को कई सुविधा न्यास व स्थानीय लोगों की सह भागिता से पूरी की जायेगी.
गरम पानी व एंबुलेंस जैसी कई बुनियादी सुविधाएं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी. ताकि बाबा के भक्तों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. सिहेंश्वर में तीसरी सोमवारी में बड़ी भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाबा के मुख्य द्वार को बांस व बल्ले के सहारे पुख्ता व्यवस्था है. जिसमें डाक बम दंड प्रणाम देने वालों को कोई परेशानी न हो. बाबा धाम से आने वाले डाक बम के लिए प्रवेश को लकर कोई निषेधाज्ञा नहीं है. बम जिस ओर से प्रवेश करना चाहे उन्हें कोई रोक टोक नहीं है. डाक बम के लिए न्यास के अलावे स्थानीय सहायता समूह के द्वारा अलग से व्यवस्था की गयी है. डाक बम व दंड प्रणाम देने वाले बम के लिए बाबा के मुख्य द्वार से तीन द्वार है. भोले बाबा के मंदिर परिसर में भीड़ से बचने के लिए साधारण बम उत्तर दिशा से निकलने का प्रयास करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >