अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

एनएच 106 नारियल विकास बोर्ड से पुलिस लाइन सिंहेश्वर तक सड़कें होंगी अतिक्रमणमुक्त अतिक्रमणकारियों पर अब होगा मुकदमा दर्ज सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में एनएच 106 को पूर्ण अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा. बुधवार की देर शाम को सीओ जयजय राम द्वारा चार गुमटियों को एनएच 106 हाथी गेट के निकट से हटाया गया. सावन माह शुरू […]

एनएच 106 नारियल विकास बोर्ड से पुलिस लाइन सिंहेश्वर तक सड़कें होंगी अतिक्रमणमुक्त

अतिक्रमणकारियों पर अब होगा
मुकदमा दर्ज
सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र में एनएच 106 को पूर्ण अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा. बुधवार की देर शाम को सीओ जयजय राम द्वारा चार गुमटियों को एनएच 106 हाथी गेट के निकट से हटाया गया. सावन माह शुरू होने से पूर्व डीएम मो सोहैल के द्वारा सीओ जयजय राम को आदेश दिया गया था कि एनएच 106 को अतिक्रमणमुक्त किया जाये. जिसके लिये सभी अतिक्रमणकारियों पहले सुचना दें ना मानने वाले अतिक्रमणकारियों को बल से हटाये.
जिसपर कार्रवाई करते हुये सीओ जयजय राम ने बताया कि पूर्व में सावन माह शुरू होने से पूर्व ही माईंकिंग के द्वारा लगभग पांच बार अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण मुक्त करने की सुचना दे दी गई है और माईकिंग करवाने के दो दिन बाद अतिक्रमण हटाया भी गया. लेकिन अतिक्रमणकारियों ने दुबारा एनएच 106 के बगल में अपनी दुकानें सजा ली थी. जिसे अब शनिवार को पूर्ण रूप से हटाने का कार्य जेसीबी द्वारा किया जायेगा. अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बल प्रयोग से अतिक्रमण को हटाया जायेगा. उसके बाद अतिक्रमणकारीयों पर मुकदमा दर्ज भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >