मधेपुरा में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह
300 से अधिक बच्चे
हुए सम्मानित
मधेपुरा : पटना व दिल्ली ही नहीं कोसी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है. जरूरत है सिर्फ इसे निखारने की. प्रभात खबर ने प्रतिभाओं को सही दिशा देने का बेहतर प्रयास किया है. कोसी प्रमंडल के आयुक्त कुंवर जंग बहादुर मंगलवार को बीएन मंडल विवि परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2016 का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे.
आयुक्त ने कहा कि कोसी का यह इलाका प्रतिभा संपन्न लोगों से भरा पड़ा है. उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है. उन प्रतिभाओं को सुधारने की जरूरत होती है. अभिभावक व शिक्षकों का दायित्व बनता है कि बच्चों को एक नयी दिशा दे, जिससे उसके अंदर एक नयी उर्जा का संचार हो. बच्चों को नयी दिशा व शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए समाज का सहयोग भी जरूरी है. प्रशासनिक महकमा हर गांव में शिक्षा में सुधार का प्रयास करता है. लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को सही ढंग से चलाने में गांव की सहभागिता महत्वपूर्ण मायने रखती है. बच्चे देश के भविष्य हैं. समाज के सभी लोगों का दायित्व बनता है कि बच्चों को सही शिक्षा प्रदान करें. प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों के भविष्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. प्रतिभा मनुष्य की सामान्य नहीं, बल्कि विशिष्ट पहचान होती है. यह गुण प्रत्येक इनसान में होती है.
अंत में उन्होंने सम्मानित होने वाले प्रतभागियों का हौसला अफजाई किया.
मेहनत से दूर न भागें बच्चे : इससे पहले कोसी प्रमंडल के आयुक्त कुंवर जंग बहादुर, मधेपुरा डीएम मो सोहैल, एसपी विकास कुमार, बीएनएमयू के सीनेट सदस्य डॉ जयकृष्ण मेहता, जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, जिला योजना समिति के सदस्य श्वेत कमल संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रभात खबर की टीम ने मंचासीन अतिथियों का बूके से स्वागत किया. मौके पर डीएम मो सोहैल ने कहा कि बच्चे मेहनत से दूर न भागें. अध्ययन मन से, मनन से हो सफलता और सम्मान आपके पीछे-पीछे आयेगा. पुलिस कप्तान विकास कुमार ने कहा कि सफल होने के लिए सबसे पहले आत्मविश्वास का जागना जरूरी है. बीएनएमयू के सीनेट सदस्य डॉ जयकृष्ण मेहता ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए तो सारा आसमान खुला है. कर्तव्यनिष्ठता व ईमानदारी से अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें. उन्हें पारिवारिक, सामाजिक व राष्ट्रीय परिवेश से सकारात्मकता को ग्रहण करना चाहिए. शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास के लिए अपने
पटना, दिल्ली ही…
आसपास से नकारात्मकता को त्यागते हुए सकारात्मकता को आत्मसात करना होगा. उन्होंने कहा कि ऐसा कर पाने वाला इनसान ही जीवन में सफल हो पाता है. जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को विशिष्टता के तौर पर बड़ा मंच प्रदान कर प्रभात खबर ने सराहनीय कार्य किया है. बच्चों को संबोधित करते हुए श्वेत कमल उर्फ बौआ जी ने कहा कि वे खूब पढ़े, खूब बढ़ें व परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए ईमानदारी से काम करते रहें. कार्यक्रम का संचालन मानव सिंह ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन शंभू शरण भारतीय ने किया.
