मधेपुरा : चौसा थाना क्षेत्र के घोषई पंचायत के अरसंडी वार्ड नंबर दस निवासी सुधीर को जमीनी विवाद के कारण दूसरे पक्ष के लोगों ने सोमवार की संध्या लाठी डंडे से पीट – पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
परिजनों की मदद से उसे चौसा पीएचसी में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में गंभीर रूप से घायल
सुधीर साह ने बताया. वे सूदभरना पर लिये अपने खेत में अपने पुत्र एतवारी कुमार के साथ हल जोत रहे थे. उसी समय गांव के ही दूसरे पक्ष जो जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते है. लाठी डंडे व हथियार से लैस होकर अपने साथियों के साथ आये और मुझे और मेरे मुत्र को लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिय. साथ ही जेब से 25 सौ रूपया और गले से चांदी का दो भर का चेन भी छीन लिया. उन्होंने इस बाबत चौसा थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया है.
