आलमनगर : बड़गांव में पंचायत चुनाव के बाद प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसलिए पूरे पंचायत क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. इस दौरान बड़गांव पंचायत के मुसलिम टोला में रविवार को जमकर मारपीट हुई. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसमें बेहतर चिकित्सा के लिए एक जख्मी व्यक्ति को मधेपुरा रेफर किया गया.
वहीं तनाव के कारण आलमनगर थानाध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह एवं रतवाड़ा थानाध्यक्ष उमेश पासवान घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ जमे हुए हैं. घटना के बाबत प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र आलमनगर में उपचार करा रहे मो सुलेमान एवं मो इमतियाज ने बताया कि चुनाव के दौरान से ही हमलोगों पर दुसरे प्रत्याशी के समर्थक दबाब बनाया था.
परंतु हम लोग नहीं माने वे लोग बराबर गाली गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू रहते थे. इसी दौरान रविवार को वे लोग लगभग 50 की संख्या में लाठी डंडा, लोहे का रोड सहित अवैध हथियार लेकर घर पर पहुंच गया एवं मारपीट करने लगा मारपीट के दौरान मो ईसाक, मो मुरसीद, मो कुदीस, सदरे आलम, मो लियाकत अली सहित अन्य लोगों के द्वारा मारपीट किये जाने से हम लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मारपीट की सूचना पुलिस को दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जहां मारपीट कर रहे लोगों को रोका. वहीं मारपीट में जख्मी लोगों को उपचार हेतु पीएचसी आलमनगर भेज दिया. वहीं दूसरी और दुसरे पक्ष के कुदुस अली भी मारपीट में जख्मी हो गया.
