आज से शपथ ग्रहण शुरू

मुखिया, सरपंच, पंसस लेंगे शपथ मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव उपरांत शपथ ग्रहण के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गईं हैं. प्रखंड कार्यालय मुरलीगंज में ही शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. चार पंचायत के नव निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सोमवार को होना सुनिश्चित हुआ है. इस बाबत प्रखंड […]

मुखिया, सरपंच, पंसस लेंगे शपथ
मुरलीगंज : मुरलीगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव उपरांत शपथ ग्रहण के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गईं हैं. प्रखंड कार्यालय मुरलीगंज में ही शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
चार पंचायत के नव निर्वाचित सभी प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सोमवार को होना सुनिश्चित हुआ है. इस बाबत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने बताया कि प्रखंड में 20 जून को दिग्घी, हरिपुरकला, सिगयोन,रघुनाथपुरानी, 21 को कोल्हायपट्टी डुमरिया, रजनीश, गंगापुर, सखुआ, 22 को बेलो , नाढी, पोखराम परमानपुर, 23 को जीतापुर, भतखोड़ा, तमोट परोसा, 24 को जोरगामा, रामपुर, पड़वा नवटोल के सभी नव निर्वाचति सभी पंचायत प्रतिनिधियों का शपथग्रहण होगा. 20 से 23 तक यह कार्यक्रम प्रखंड के सभा भवन में आयोजित किया जायेगा.
जबकि 24 के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मनरेगा आफिस मे संपन्न किया जायेगा. चूंकि 24 को ही प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न होना है .उप मुखिया और सरपंच तथा प्रमुख के चुनाव में बाहरी और असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रखंड परिसर में बैरिकेटिंक की व्यवस्था की गयी है. इस दौरान महिला प्रत्याशी के पति एवं परिवार के अन्य सदस्य अवांछित हस्तक्षेप कर बैठते है. इस तरह के हस्तक्षेप को रोकने की व्यवस्था की गई है. बीडीओ ने कहा कि दो पंचायत में उपसरपंच का चुनाव नहीं होगा बेला और हरिपुरकला. हरिपुरकला में छह पंच का चुनाव हीं नहीं हुआ. नियमानुसार अगर 25% सीट रिक्त रहता है तो उप सरपंच का चुनाव नहीं होगा. पहले पंच शपथग्रहण उपसरपंच का चुनाव फिर वार्ड सदस्य का शपथग्रहण, उप मुखिया का चुनाव एवं शपथ ग्रहण फिर मुखिया शपथ ग्रहण.
कुमारखंड : शपथ ग्रहण को लेकर उत्साह
प्रखंड के निर्वाचित सदस्यों तथा मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच का शपथ ग्रहण के साथ – साथ ग्राम पंचायत के उप मुखिया, उप सरपंच का निर्वाचन किया जाना है. इस बाबत प्रखंड निर्वाचान पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मणिमाला कुमार ने बतायी की शपथ ग्रहण तथा निर्वाचन कार्य के लिए पदाधिकारियों को नामित करते हुए शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित की गयी है. प्रखंड के बिशनपुर सुंदर, बिशनपुर बाजार, पुरैनी, परमानंदपुर, लक्षमीपुर भगवती के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सोमवार को दस बजे से बारह के बीच शपथ दिलाया जायेगा.
वहीं 21 जून को रामनगर महेश, टेंगराहा सिकयाहा, रौता, टेंगराहा परिहारी के जन प्रतिनिधि पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इसी तरह 22 जून को सिहपुर गढि़या, लक्षमीपुर चंडीस्थान, रहटा, बेलारी के जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होगा. वहीं 23 जून को बिशनपुर कोड़लाही, रानीपट्टी सुखासन, कुमारखंड, इसरायण खुर्द का शपथ ग्रहण होगा तो 24 जून को मंगरवाड़ा, इसरायण बेला, इसरायण कला, बैसाढ़ के जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया जायेगा.
शंकरपुर : पद व गोपनीयता की लेंगे शपथ
शंकरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत में गिद्धा पंचायत में मुखिया पद के चुनाव को छोड़ कर सभी पदों के नतीजा आने के बाद शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है और सोमवार से 23 जून के बीच में मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य और सरपंच के पंच को तिथि वार शपथ दिलायी जायेगी. साथ ही उसी तिथि में उपमुखिया और उपसरपंच का भी चुनाव संपन्न कराया जायेगा.
जिसमें 20 जून को मोरा कबियाही और मोरा झरकहा पंचायत के मुखिया सरपंच और वार्ड सदस्य एवं पंच, 21 जून को गिद्धा और बेहरारी 23 जून को सोनवर्षा, जिरवा मधेली, रायभीर पंचायत के मुखिया सरपंच और वार्ड सदस्य एवं पंच को सपथ ग्रहण करवाया जायेगा. वही पंचायत समिति प्रमुख और का सपथ ग्रहण 27 जून होना सुनिश्चित किया गया है. प्रखंड के लोगों में प्रमुख पद को लेकर चर्चाओ का बाजार गरम हैं प्रमुख की कुर्सी को लेकर प्रखंड की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
इस बार हुए चुनाव में कई दिग्गज प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है. फिर भी प्रमुख की कुर्सी को लेकर त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है. जिस दौर में जिरवा मधैली पंचायत के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 10 से निर्वाचित हुई अनीता कुमारी और मोरा झरकहा पंचायत क्षेत्र संख्या तीन से निर्वाचित हुई मनोरमा देवी और जिरवा मधेली क्षेत्र संख्या 11 से पूनम देवी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी को लेकर जोर सोर से पंचायत समिति सदस्यों से संपर्क कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >