जन वितरण प्रणाली का अनाज पकड़ाया

मधेपुरा : जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार को एक पिकअप वैन से ले जा रहे जन वितरण प्रणाली के गेहूं जब्त किया गया. वहीं लोगों ने बताया कि शक के आधार पर वेन को रोका गया और पूछताछ किया. जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम संजय कुमार निराला को मामले […]

मधेपुरा : जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक स्थित पेट्रोल पंप के निकट रविवार को एक पिकअप वैन से ले जा रहे जन वितरण प्रणाली के गेहूं जब्त किया गया. वहीं लोगों ने बताया कि शक के आधार पर वेन को रोका गया और पूछताछ किया.

जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम संजय कुमार निराला को मामले की जानकारी दी. एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमओ एवं पुलिस को भेज दिया. लेकिन इस बीच पिकअप वैन चालक फरार हो गया. एमओ नरेश कुमार जयसवाल द्वारा गेंहू को जन वितरण प्रणाली का बताते हुए जब्त कर लिया गया. वहीं सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पिकअप वेन में दस बोरा सिल पैक गेहूं मौजूद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >