75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

मधेपुरा. बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-28 तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-27 व पंचम सेमेस्टर सत्र 2023-26 की कक्षाएं 15 सितंबर से संचालित की जा रही है. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव व कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सैद्धांतिक कक्षाओं में 75 प्रतिशत व प्रायोगिक कक्षाओं में 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है. सभी छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराएं. पदाधिकारी ने कहा है कि जिनकी उपस्थिति संतोषजनक नहीं होगी, उन्हें परीक्षा फार्म नहीं भरने दिया जायेगा. इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >