समस्या निदान के लिए शक्षिक करें आंदोलन तेज

समस्या निदान के लिए शिक्षक करें आंदोलन तेज फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – सीएम साइंस कॉलेज में बैठक करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सदस्य- शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिलने व एरियर को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने की बैठक प्रतिनिधि, मधेपुराबिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की […]

समस्या निदान के लिए शिक्षक करें आंदोलन तेज फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – सीएम साइंस कॉलेज में बैठक करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सदस्य- शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिलने व एरियर को लेकर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने की बैठक प्रतिनिधि, मधेपुराबिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सीएम साइंस कॉलेज में आयोजित की गयी़ बैठक में जिले में सैकड़ों शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिलने, जून 2015 तक का वेतन, प्रशिक्षित व दक्षता एरियर बकाया रहने, सेवा पुस्तिका संधारण व वेतन निर्धारण होने के बाद भी वेतन नहीं देने तथा चुनाव के दौरान सड़क हादसे में मृत हुए शिक्षकों के परिजनों को भी अब तक मुआवजा नहीं मिलने आदि मुद्दों को लेकर 19 दिसंबर को धरना देने का निर्णय लिया गया़ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार व संचालन जिला सचिव भुवन कुमार ने किया़ बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान तो दे दिया लेकिन तीन माह की सेवा शर्त के लिए समय सीमा समाप्त होेने के बाद भी कार्य शिथिल पड़ा हुआ है़ उन्होंने शिक्षा मंत्री दक्षता आधारित शिक्षकों की छंटनी संबंधी बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया़ उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति से संदेहपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है़ अगर शिक्षकों के अहित में कोई भी कदम उठाया गया तो संघ राज्यव्यापी आंदोलन करेगा़ बैठक में नेताओं ने स्थानीय समस्याओं पर नाराजगी जतायी़ उन्होंने कहा कि जिले में सैकड़ों शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिला है़ वहींं जून 2015 तक का वेतन, प्रशिक्षित एवं दक्षता एरियर बकाया है़ इससे शिक्षकों में काफी रोष है़ विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण सेवा पुस्तिका संधारण व वेतन निर्धारण होने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया है़ चुनाव के दौरान सड़क हादसे में मृत हुए शिक्षकों के परिजनों को भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है़ बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षकों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए 19 दिसंबर से जिलाधिकारी के सामने एक दिवसीय धरना दिया जायेगा़ धरना की तैयारी के लिए सभी प्रखंडों में बैठक की जायेगी़ बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडल उपाध्यक्ष रामविलास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद यादव, मुकेश कुमार, नंदकिशोर राम, मो सजाबुल, अजय कुमार, जयकुमार ज्वाला, अजय कुमार, निशांत ठाकुर, विजय कुमार, रंजन कुमार, सुशील कुमार सुमन, मो इकबाल, राजकिशोर राम, राकेश कुमार, चंदेश्वरी राम, चंद्रशेखर चंदू, सुबोध सिंह सुधीर, सुनील कुमार, आजाद कुमार भारती, कुंज बिहारी सिंह, विजय भगत, सुनील चौरसिया, अशोक कुमार, शिवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >