सड़क पर बीचोंबीच लगे खंभे ले सकते हैं जान प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम भूपेंद्र चौक पर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में पिकअप वैन के टकराने से एक बड़ा हादसा टल तो गया लेकिन भविष्य में एक बड़े खतरे के प्रति आगाह भी कर गया. डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे को लेकर प्रभात खबर ने पहले भी चेताया था कि यहां कभी भी हादसा हो सकता है और वहीं हुआ भी. भूपेंद्र चौक से लेकर कॉलेज चौक तक डिवाइडर पर बिजली के कई खंभे लगे है. काफी साल पहले इस जगह जब सड़क चौड़ी नहीं थी तब ये खंभे सड़क के किनारे थे. बाद में जब सड़क चौड़ीकरण किया गया तब इन खंभों के दूसरी ओर सड़क बना दिया गया. इस तरह ये खंभे सड़क के बीचोंबीच आ गये. सड़क चौड़ीकरण के समय सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया गया था. लेकिन बाद में जब सड़क को उंचा किया गया तो डिवाइडर सड़क के नीचे ही रह गया. बार – बार सड़क उंचीकरण के दौरान उंचा होता रहा और डिवाइडर वहीं का वहीं रह गया. वर्तमान में स्थिति यह है कि डिवाइडर वाले जगह पर हल्का गड्ढा बन गया है. बिजली के खंभे वहीं के वहीं है. दोनों ओर से गुजरते वाहन भारी यातायात के दबाव में कई बार खतरनाक तरीके से एक तरफ से दूसरी तरफ आ जाते हैं. हादसा रोज यहां इंतजार करता है. अगर जल्दी ही सड़क पर समुचित तरीके से डिवाइडर नहीं बनाया गया तो भविष्य में होने वाले हादसे में कई जाने जा सकती हैं.
सड़क पर बीचोंबीच लगे खंभे ले सकते हैं जान
सड़क पर बीचोंबीच लगे खंभे ले सकते हैं जान प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम भूपेंद्र चौक पर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में पिकअप वैन के टकराने से एक बड़ा हादसा टल तो गया लेकिन भविष्य में एक बड़े खतरे के प्रति आगाह भी कर गया. डिवाइडर पर लगे बिजली के […]
