इलाज के दौरान अज्ञात युवक की हुई मौत — सहरसा मधेपुरा मुख्य पथ पर मठाई गांव के समीप सोमवार की सुबह जख्मी हालत में मिला था अज्ञात युवक — प्रतिनिधि, मधेपुरा. सहरसा-मधेपुरा मुख्य पथ एनएच 107 पर मठाई ओपी क्षेत्र में जख्मी हालत में मिले अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखी हुई है. जानकारी अनुसार सोमवार की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली की मठाही ओपी क्षेत्र में एनएच 107 के किनारे एक युवक जख्मी हो कर पड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी अज्ञात 26 वर्षीय युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. सदर अस्पताल के प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि युवक के सिर का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षति ग्रस्त था. काफी खून बह जाने के कारण चिकित्सक जख्मी युवक को नहीं बचा सके. युवक की मौत के बाद पुलिस ने शिनाख्त को लेकर काफी प्रयास किया. बाद में पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को सुरक्षित रखा गया है. वहीं ग्रामीण युवक के किसी वाहन से गिरने का अंदेशा भी जाहिर कर रहे है. वहीं सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक हृदय प्रसाद राम ने बताया कि अभी तक अज्ञात युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया है.
इलाज के दौरान अज्ञात युवक की हुई मौत
इलाज के दौरान अज्ञात युवक की हुई मौत — सहरसा मधेपुरा मुख्य पथ पर मठाई गांव के समीप सोमवार की सुबह जख्मी हालत में मिला था अज्ञात युवक — प्रतिनिधि, मधेपुरा. सहरसा-मधेपुरा मुख्य पथ एनएच 107 पर मठाई ओपी क्षेत्र में जख्मी हालत में मिले अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस […]
