आग लगने से एक घर जल कर राख

आग लगने से एक घर जल कर राख घैलाढ़ . प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में रविवार की दोपहर आग लगने एक घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तांती टोला के देवदत तांती का एक घर जल कर राख हो गया. जिसमें दस बोरा धान, […]

आग लगने से एक घर जल कर राख घैलाढ़ . प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में रविवार की दोपहर आग लगने एक घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तांती टोला के देवदत तांती का एक घर जल कर राख हो गया. जिसमें दस बोरा धान, घर में रखें अन्य सामान जल कर राख हो गया. गृह स्वामी देवदत ने बताया कि लगभग 20 हजार रूपये का नुकसान हुआ. मौके पर राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार पहुंच कर गृह क्षति का जायजा लिया. वहीं उन्होंने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा की राशि दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >