एनडीए कार्यकर्ताओं ने की हार की समीक्षा

एनडीए कार्यकर्ताओं ने की हार की समीक्षाफोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – बैठक में उपस्थित लोजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताप्रतिनिधि, पुरैनी विधानसभा चुनाव में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के लोजपा प्रत्याशी की हुई हार को लेकर मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की […]

एनडीए कार्यकर्ताओं ने की हार की समीक्षाफोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – बैठक में उपस्थित लोजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताप्रतिनिधि, पुरैनी विधानसभा चुनाव में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के लोजपा प्रत्याशी की हुई हार को लेकर मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में विधानसभा प्रत्याशी रहे चंदन सिंह के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.मौके पर कार्यकर्ताओं ने रणनीति में सुधार लाने पर जोर दिया. बैठक में उपस्थित विधानसभा प्रत्याशी रहे. चंदन सिंह नें गठबंधन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा की बीते चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं नें हर संभव मदद की है. हार से निराश होने की कतई जरूरत नहीं है. वहीं कार्यकर्ताओं नें कहा की गंठबंधन की हार सिर्फ प्रत्याशी की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की हार है. मौके पर रंजन कुमार यादव, अनिल मेहता, अर्जुन अग्रवाल, विलाश शर्मा, जोगेन्द्र राम, अनुज पासवान, धर्मेंद्र यादव, पवन झा, गोपाल दास, मंटु सिंह, रौशन कुशवाहा, विवेकानंद साह, नारायण सुल्तानिया, प्रीतम साह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >