वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने से लाभुक परेशान

वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने से लाभुक परेशान फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – प्रखंड परिसर में वृद्ध लाभुक प्रतिनिधि, चौसा प्रखंड क्षेत्र में चार पंचायत के वृद्ध लाभुकों को वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने से परेशान होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान शनिवार को चौसा पूर्वी पंचायत के कुछ लाभुक प्रखंड मुख्यालय पहुंच […]

वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने से लाभुक परेशान फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – प्रखंड परिसर में वृद्ध लाभुक प्रतिनिधि, चौसा प्रखंड क्षेत्र में चार पंचायत के वृद्ध लाभुकों को वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने से परेशान होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान शनिवार को चौसा पूर्वी पंचायत के कुछ लाभुक प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर बीडीओ से मिले और अपनी समस्या से अवगत करवाया. उन्होंने बीडीओ से कहा कि हमलोगों आठ महीना से पेंशन की राशि नहीं मिली है. राशि नहीं मिलने कारण हमलोग काफी परेशान है. वहीं लाभुक धारी सुरेश मंडल, विपुर ठाकुर, चंपा देवी, लहरी देवी, गिरजा देवी आदि लोगों ने कहा कि हमलोगों को अविलंब राशि नहीं दी जायेगी तो पुन: प्रखंड का घेराव किया जायेगा. इस बाबत बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर पेंशन रूका हुआ था. बहुत जल्द चारों पंचायत के लोगों को पेंशन की राशि दी जायेगी. साथ ही उन्होंने लाभुकों को जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी अपना खाता खुलवायें. जिससे राशि भेजने में आसानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >