छात्रा के साथ अश्लील हड़कत करने पर 11 छात्र निलंबित प्रतिनिधि.सिंहेश्वर,मधेपुरा.जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन में छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में 11 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में जम कर हंगामा मचाया. ज्ञात हो कि नवोदय विद्यालय में 12 वीं की छात्राएं छात्रों के छेड़खानी से काफी परेशान थी. छात्राओं ने पहले मामले को दबा कर रखा लेकिन जब छात्रों ने ंअश्लील हड़कते शुरू कर दी तो करीब दो दर्जन छात्राओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य से कर दी. इसके बाद प्राचार्य ने कड़ा कदम उठाते हुए छेड़खानी के आरोपित 11 छात्रों को निलंबित कर दिया. हालांकि निलंबित सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी है. गौरतलब है कि छात्राओं की शिकायत पर एक कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी से प्राप्त प्रतिवेदन को विद्यालय के अनुशासन समिति ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई क लिए जांच रिपोर्ट को जिला पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो सोहैल के पास भेज दी. डीएम ने छात्रों के अनुशासनहीनता पर संज्ञान लेते हुए 12 वीं कॉमर्स के 11 छात्र विनोद कुमार, आलोक कुमार, सोनू कुमार, रवि राजा, सुनील कुमार, पारस कुमार, अभिनंदन कुमार, कृष्ण कुमार एवं राजेश कुमार को सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा तक विद्यालय से निलंबित कर दिया.
छात्रा के साथ अश्लील हड़कत करने पर 11 छात्र निलंबित
छात्रा के साथ अश्लील हड़कत करने पर 11 छात्र निलंबित प्रतिनिधि.सिंहेश्वर,मधेपुरा.जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन में छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में 11 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में जम कर हंगामा मचाया. ज्ञात हो कि नवोदय विद्यालय में 12 वीं की छात्राएं छात्रों के छेड़खानी से […]
