नाले में डूबने से बच्चे की मौत

नाले में डूबने से बच्चे की मौत आलमनगर . थाना क्षेत्र के आलमनगर पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर दो में एक 13 माह के बच्चे की मौत नाले में डूबने से मंगलवार की सुबह हो गयी. इसकी पहचान चभियारी टोला निवासी मुकेश मुखिया के पुत्र के रूप में किया गया. मृतक के बाबा उद्यो मुखिया एवं […]

नाले में डूबने से बच्चे की मौत आलमनगर . थाना क्षेत्र के आलमनगर पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर दो में एक 13 माह के बच्चे की मौत नाले में डूबने से मंगलवार की सुबह हो गयी. इसकी पहचान चभियारी टोला निवासी मुकेश मुखिया के पुत्र के रूप में किया गया. मृतक के बाबा उद्यो मुखिया एवं प्रत्यक्षदर्शी फुलचन मेहतर ने बताया की घर के पास ही पीसीसी रोड से सटे चापाकल के गंदे पानी के लिए लगभग दो फिट का एक गढ़ा बनाया गया था. जिसमें चापाकल से बहने वाला पानी जमा होता था. मंगलवार को खेलने के क्रम में बच्चा गडढ़ें में जा गिरा. लगभग आधे घंटे के बाद उस पर मेरी नजर पड़ा तो उसे परिजन व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >