एनसीसी दिवस पर छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

एनसीसी दिवस पर छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान फोटो- कैंपस 1कैप्शन-टीपी कॉलेज गेट पर सफाई अभियान चलाते प्राचार्य व अन्य प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा में एनसीसी दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डा एचएलएस जौहरी ने स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान की […]

एनसीसी दिवस पर छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान फोटो- कैंपस 1कैप्शन-टीपी कॉलेज गेट पर सफाई अभियान चलाते प्राचार्य व अन्य प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत टीपी कॉलेज मधेपुरा में एनसीसी दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डा एचएलएस जौहरी ने स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान की शुरूआत की. इस दौरान प्राचार्य डा जौहरी ने कैडेटों को स्वच्छ भारत निर्माण के प्रति सजग रहने के साथ-साथ महीने में कम से कम एक दिन स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करने की नसीहत दी. इस मौके पर डा जवाहर पासवान ने साफ सफाई एवं शैक्षणिक वातावरण बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर एनसीसी कैडेटों की सराहना की. स्वच्छता अभियान के दौरान कैडेटों ने कॉलेज परिसर से लेकर कॉलेज गेट तक साफ सफाई की. वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एनसीसी प्रभारी प्रो आर पी राजेश ने कैडेटों को अनुशासित रह कर महाविद्यालय के प्रति समर्पित रहन की बात कही. स्वच्छता अभियान में डा एचएन यादव, डा के प्रसाद, डा दिनेश यादव, डा राम कृष्ण यादव, डा बीएन शुक्ला, प्रो मिथिलेश, प्रो अमित, नवीन गुप्ता, नंद लाल मेहता, नारायण ठाकुर, राजीव कुमार रंजन, धीरेन कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में एनसीसी कैडेटों के अलावा छात्र-छात्राएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >