प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन फोटो – मधेपुरा 08कै प्शन – प्रतिनिधि, आलमनगर जिला शिक्षा पदाधिकारी के निदेशानुसार जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव ‘स्काउट’ के निर्देशन में स्काउट गाइड परीक्षण सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय तरसुआ बड़ गांव आलमनगर में दिनांक 23 दिसंबर 15 से 28 दिसंबर 15 तक किया गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिन दीक्षा संस्कार का आयोजन किया गया. स्काउट गाइड दीक्षा संस्कार का शुभारंभ विद्यालय प्रधान जयकांत मंडल एवं मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस स्काउट प्रशिक्षक मुकुंद प्रसाद यादव व अमित कुमार ने बताया कि स्काउट गाइड में छ: कोर्स होते है प्रवेश, प्रथम सौपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सौपान, राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति एवार्ड. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विषम परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन की तहत तंबू निर्माण कर ,बाढ़ से बचाव, आग लगने, भूकंप आने पर हम अपनी रक्षा और अपने परिवार की सुरक्षा किस प्रकार कर सकते है इन सब पहलुओं पर अद्भूत झांकी प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीत, प्रहसन एवं पर्यावरण की रक्षा, कमल फूल, का निर्माण कर आये अतिथियों का मन मोह लिया. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जयकांत मंडल, मुखिया बीरेंद्र कुमार सिंह, सरपंच जनार्दन शर्मा, समाज सेवी सुरेश प्रसाद सिंह, शिक्षिका डेजी कुमारी, अफसाना प्रवीण, शिव किशोर, निखिल कुमार, प्रमोद कुमार, राजकिशोर साह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे.
प्रशक्षिण शिविर का हुआ समापन
प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन फोटो – मधेपुरा 08कै प्शन – प्रतिनिधि, आलमनगर जिला शिक्षा पदाधिकारी के निदेशानुसार जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव ‘स्काउट’ के निर्देशन में स्काउट गाइड परीक्षण सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय तरसुआ बड़ गांव आलमनगर में दिनांक 23 दिसंबर 15 से 28 दिसंबर 15 तक किया गया. प्रशिक्षण […]
