गरीबों की थाली से गायब हुई दाल : राजबब्बर

मधेपुरा : देश का वैज्ञानिक चांद पर चला गया, किसकी वजह से? पीएम विदेश में जा कर कहते हैं कि भारत एक शक्तिशाली देश है. क्या पीएम ने 16 महीने में देश को शक्तिशाली बना दिया. भारत को शक्ति शाली बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया. आज भारत […]

मधेपुरा : देश का वैज्ञानिक चांद पर चला गया, किसकी वजह से? पीएम विदेश में जा कर कहते हैं कि भारत एक शक्तिशाली देश है. क्या पीएम ने 16 महीने में देश को शक्तिशाली बना दिया. भारत को शक्ति शाली बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया. आज भारत दुनिया में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़ा है. उपरोक्त बातें कांग्रेस के सांसद राजबब्बर ने मंलवार को शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा के दौरान कहीं. मधेपुरा की धरती मजलुमों, शोषितों और किसानों के लिए हमेशा संघर्ष के लिए आगे रही है.

यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है. भाजपा वाले कहते है कि कांग्रेस ने विकास नहीं किया. मैं भाजपावालों से पूछना चाहता हूं कि आज देश में विज्ञान ने तरक्की की है. यह किसकी देन है. आज भारत अपने आप में मजबूत है और विश्व में खड़ा है यह कांग्रेस की ही देन है.

भारत सभी क्षेत्रों में विकास की ओर अग्रसर है. पूरी दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा है लेकिन मोदी की सरकार में देश के विकास की गति धीमी पड़ गयी. देश को दस साल पीछे धकेल दिया. मोदी जी गरीब के घर जा कर देखें कि उसकी थाली से दाल गायब है. जो व्यक्ति अपने घर एक कि लो दाल ले जाते थे वहीं आज 250 ग्राम दाल से ही अपना गुजारा करते है. इस तरह क्या गरीबों का जीवन व्यतीत होगा.

मोदी की सरकार से न तो गरीब खुश है और न ही व्यवसायी वर्ग. महंगाई चरम सीमा पर है. बिहार में नीतीश और लालू ने ही सभी क्षेत्रों में विकास की गति को तेज किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >