बच्चों ने किया मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली

बच्चों ने किया मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली फोटो – मधेपुरा 01,02मधेपुरा. प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मतदाता जागरूकता अभियान को आज सुबह साढ़े आठ बजे रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान से डॉ अरुण कुमार मंडल, संघ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार, सचिव चंद्रिका यादव ने संयुक्त रूप से हरी […]

बच्चों ने किया मतदाताओं को किया जागरूक, निकाली रैली फोटो – मधेपुरा 01,02मधेपुरा. प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मतदाता जागरूकता अभियान को आज सुबह साढ़े आठ बजे रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान से डॉ अरुण कुमार मंडल, संघ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार, सचिव चंद्रिका यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. बिहार विधान सभा के अंतिम चरण में पांच नवंबर को घोषित चुनाव के मद्देनजर निजी विद्यालय के लगभग पांच सौ छात्र एवं छात्राओं के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. शहर के मुख्य मार्ग होते हुए कॉलेज चौक तक बच्चों के द्वारा बैंड दल एवं विभिन्न आकर्षक स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया. इस अभियान में होली क्रॉस स्कूल, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, माया विद्या निकेतन, जितेंद्र पब्लिक स्कूल, सेंट विलियम्स स्कूल, सार्क इंटरनेशनल स्कूल, शदाशिव नॉलेज ऑफ टेंपल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, ज्ञानदीप निकेतन, होली क्रॉस स्कूल एवं शहर के अन्य विद्यालयों के बच्चों ने इस अभियान में भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरजीत सिंहा, सुशील झा, अब्बू जी, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सिंह, चिरामणी प्रसाद यादव, योगीजी एवं गजेंद्र कुमार का योगदान सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >