रात में बूथ पर ठहरें अन्यथा कार्रवाई

रात में बूथ पर ठहरें अन्यथा कार्रवाई माइक्रो आब्जर्वर के साथ बैठक करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा फोटो – मधेपुरा 9, 10 कैप्शन – माइक्रो आब्जर्वर को संबोधित करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रेक्षक मधेपुरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मो सोहैल ने मंगलवार को मधेपुरा कॉलेज स्थित मतदान प्रशिक्षण स्थल पर माइक्रो […]

रात में बूथ पर ठहरें अन्यथा कार्रवाई माइक्रो आब्जर्वर के साथ बैठक करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा फोटो – मधेपुरा 9, 10 कैप्शन – माइक्रो आब्जर्वर को संबोधित करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रेक्षक मधेपुरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मो सोहैल ने मंगलवार को मधेपुरा कॉलेज स्थित मतदान प्रशिक्षण स्थल पर माइक्रो आब्जर्वर के साथ बैठक की. इस दौरान चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक जेड यू सिद्दीकी, सरमद हफीज, विजय कुमार मंत्री और एम ए नरसिम्हा ने भी माइक्रो आब्जर्वर को संबोधित किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वरों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों पर ठहरना जरूरी है. अगर वे नहीं ठहरेंगे और सुबह छह बजे होने वाले मॉक पोल के दौरान अगर उनकी अनुपस्थिति पायी गयी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर रात में ठहरेंगे तो इलाके बारे में भी जानकारी मिलेगी. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में सहयोग कर सकेंगे. डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों पर ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. भोजन, चाय, पेय जल सहित सोने के लिए उचित व्यवस्था है. ऐसे सभी 735 बूथ जिन पर माइक्रो आब्जर्वर को भेजा गया है, इनमें से 108 पर सरकारी बिजली नहीं है. इन बूथ पर जनरेटर की व्यवस्था की गयी है. चुनाव की रात 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी. सोने की समुचित व्यवस्था की गयी है. पानी और सामान्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. वहीं प्रेक्षक जेड यू सिद्दीकी ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान केंद्र पर तैनात अन्य अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करें. पोलिंग एजेंट, मॉक पोल सहित पूरी एक्टिविटी को बारीकी से देखना है. इन तथ्यों के आधार पर फार्म भरना होगा. अगर परेशानी है तो फोन पर पूछ सकते हैं.वहीं प्रेक्षक सरमद हफीज ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर हमारी आंखें हैं. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो इसलिए माइक्रो आब्जर्वर को नियुक्त किया जाता है. कोई सूचना देना हो तो फोन पर दे सकते हैं. चुनाव के बाद शाम को रिपोर्ट सौंपे. जब तक रिपोर्ट को ओके नहीं किया जाये तब तक रूकना होगा. इस दौरान सभी माइक्रो आब्जर्वर मौजूद थे.————————11 लाख 88 हजार 633 मतदाता लेंगे फैसलामधेपुरा़ जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव में इस बार 11 लाख 88 हजार 633 मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के विधायक के भविष्य का निर्णय लेंगे़ जिले में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1107 मतदान केंद्र बनाये गये हैं़ आलमनगर में 3,13,386 वोटर : आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख तेरह हजार तीन सौ छियासी है़ इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या एक लाख तिरेसठ हजार आठ सौ चौरान्यवे है़ स्त्री मतदाता एक लाख उनचास हजार तीन सौ हैं़ अन्य मतदाता की संख्या पांच एवं सर्विस वोटर की संख्या 187 है़ आलमनगर विस क्षेत्र के उदाकिशुनगंज प्रखंड में 58, पुरैनी में 53, आलमनगर में 91 और चौसा में 77 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. सहायक मतदान केंद्र की संख्या 11 हैं. बिहारीगंज में 2,84,135 मतदाता : 71- बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख चौरासी हजार एक सौ पैंतीस है़ इनमें पुरूष वोटर एक लाख सैंतालिस हजार एक सौ पिन्चान्यबे, महिला वोटर एक लाख छत्तीस हजार सात सौ साठ, अन्य वोटर आठ तथा सर्विस वोटर की संख्या 172 है़ बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 266 मतदान केंद्र हैं. इनमें से मुरलीगंज में 78, बिहारीगंज में 70, ग्वालपाडा में 68 तथा उदाकिषुनगंज में 39 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या 11 है़ सिंहेश्वर में 2,85,954 भाग्यविधाता : 72- सिंहेश्वर -अजा – सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या दो लाख पचासी हजार नौ सौ चौवन है़ इनमें पुरूष मतदाता की संख्या एक लाख उनचास हजार इक्कीस है़ महिला मतदाता की संख्या एक लाख छत्तीस हजार सात सौ तिरपन है़ अन्य वोटर की संख्या नौ तथा सर्विस वोटर 171 हैं. सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कुल 267 मतदान केंद्र हैं़ इनमें से सिंहेष्वर प्रखंड में मतदान केंद की संख्या 72, शंकरपुर में 59, कुमारखंड में 125 तथा सहायक मतदान केंद्र की संख्या 11 है़ मधेपुरा में 3,5,158 वोटर : 73- मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या तीन लाख पांच हजार एक सौ अन्ठावन है़ इनमें पुरूष मतदाता की संख्या एक लाख अन्ठावन हजार नौ सौ छियासी है़ वहीं महिला मतदाता की संख्या एक लाख पैंतालिस हजार आठ सौ तिरपन है़ अन्य वोटर की संख्या 10 है और सर्विस वोटर 309 हैं. मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र की संख्या 284 है़ इनमें से गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में 46, घैलाढ़ में 49, मधेपुरा में 145, मुरलीगंज में 32 तथा सहायक मतदान केंद्र की संख्या 12 है़ 107 सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त : जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 107 सेक्टर पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है़ इनसे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर चुनाव कार्य में अर्धसैनिक बल या पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मतदान के बाद देखें आपने किसे वोट दियामतदाता मतदान के बाद देख सकेंगे कि मतदान उसी प्रत्याशी को हुआ है जिन्हें वोट दिया गया है़ हालांकि यह व्यवस्था इस बार केवल मधेपुरा विधानसभा के मतदान केंद्रों पर यह व्यवस्था की गयी है़ इसे वीवीपैट के नाम से जाना जाता है़ ——————विधानसभा क्षेत्र पर इनकी रहेगी नजर आलमनगर विधानसभा प्रेक्षक – जेड यू सिद्दीकी 94304237807091432776बिहारीगंज विधानसभा प्रेक्षक – सरमद हफीज 94304237817091432679मधेपुरा विधानसभाप्रेक्षक – विजय कुमार मंत्री94304237837319684505सिंहेश्वर विधानसभाप्रेक्षक – एम के नरसिम्हा94304237827319684504———————समाधान से करें शिकायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत चुनाव आयोग को सीधे साफ्टवेयर के जरिये की जा सकती है़ डीएम ने बताया कि समाधान के नाम का यह साफ्टवेयर चुनाव आयोग की वेबसाइट से लैपटॉप पर अपलोड किया जा सकता है़ वहीं स्मार्ट फोन पर भी इसके एप्प को लोड किया जा सकता है़ इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर टॉल फ्री नंबर 18003456350 पर भी शिकायत की जा सकती है़ —————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >