जो पत्नी का नहीं हुआ, वह देशवासी का क्या होगा: मीसा फोटो- मधेपुरा 05कैप्शन – सभा को संबोधित करते मीसा भारती प्रतिनिधि, कुमारखंड (मधेपुरा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले चुनाव में कहते थे मेरा 36 ईंच का सीना है. मैं सौ दिन के अंदर विदेश से कालाधन वापस ला दूंगा, बेराजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. दोनों में से कोई काम पूरा नहीं किया. अगर प्रधानमंत्री किसी को ठगे हैं तो वह युवा वर्ग है. ये बातें चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद नेत्री मीसा भारती ने महर्षिंमेही उच्च विद्यालय कुमारखंड में सभा को संबोधन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि वह हमेशा भाषण में आरक्षण की बात कर महागंठबंधन पर कीचड़ उछालते हैं. सबसे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण में समीक्षा की बात किया था. इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा अगर भूल से भी भाजपा बिहार चुनाव हार जाती है, तो पाकिस्तान में पटाखे फुटेंगे. मैं कहना चाहती हूं कि आठ नवंबर को पाकिस्तान में नहीं पूरे भारत में पटाखा फुटेगा. यूपीए के सरकार की पिछले चुनाव में भ्रष्टाचार की काफी चर्चा करते थे. लोगों को लगता था कि मोदी आएगे तो भ्रष्टाचार समाप्त होगा लेकिन इनके सरकार में मध्य प्रदेश में ब्यापम घोटाला, राजस्थान में खनन घोटाला, महाराष्ट्र में खरीद घोटाला हुए . जनता से किये वादा को छूने का काम नहीं किया. प्रधान मंत्री बिहार में 40-40 सभायें कर रहे हैं और इसके साथ ही उनका पुरा कैबिनेट चुनाव प्रचार मे जुटा है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है वह कौन मुद्दा उठाते हैं. इस अवसर पर आगे कहा कि विकास के मुद्दा से हटकर प्रधान मंत्री आरक्षण की बात उठाकर महागठबंधन के नेताओं पर आरोप लगाते हैं. जबकि इस मुद्दे को सबसे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उठाया था. इसके साथ ही कहते हैं कि लालू और नीतीश पिछले अतिपिछड़ा तथा दलित का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहते हैं शायद प्रधान मंत्री को संविधान का पता नहीं है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं जाति के आधार पर आरक्षण दिया जाता है. वहीं उन्होंने कहा कि पीएम को न ही गरीब और नहीं गरीबी से कोई मतलब है इसका जवाब बिहार के लोगों को जवाब देना पड़ेगा. वहीं उन्होंने लालू प्रसाद के कार्यकाल में मधेपुरा में रेल कारखाना, विश्व विद्यालय बन वाया रेल में काम कर विश्वस्तरीय चर्चा का विषय बनाया था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर जनता विश्वास न करें. उनके झुठकपन का मुझे पुख्ता सबूत भी है जो अपनी पत्नी का न हुआ वह जनता का क्या होगा. मौके पर उन्होंने महागंठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवरिता देवी ने सभा की अध्यक्षता की तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष अरूण ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस दौरान नवीन कुमार, मो अजीमुद्दीन, पावर्ती देवी, अंजय कुमार यादव, कमल किशोर राम, योगेश कुमार, अजय राय, नीरज कुमार, पूर्व मुखिया अशोक मेहता आदि मौजूद थे.
जो पत्नी का नहीं हुआ, वह देशवासी का क्या होगा: मीसा
जो पत्नी का नहीं हुआ, वह देशवासी का क्या होगा: मीसा फोटो- मधेपुरा 05कैप्शन – सभा को संबोधित करते मीसा भारती प्रतिनिधि, कुमारखंड (मधेपुरा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले चुनाव में कहते थे मेरा 36 ईंच का सीना है. मैं सौ दिन के अंदर विदेश से कालाधन वापस ला दूंगा, बेराजगार युवाओं को रोजगार देने का […]
