सरकार बनी तो एक साल में सिंहेश्वर बनेगा पर्यटन स्थल : राजनाथ

सरकार बनी तो एक साल में सिंहेश्वर बनेगा पर्यटन स्थल : राजनाथ फोटो – मधेपुरा 101कैप्शन – सिंहेश्वर मवेशी हाट मैदान पर संबोधित करते गृहमंत्री – गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मधेपुरा के सिंहेश्वर में चुनावी सभा को किया संबोधित- कहा, बिहार में बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं नहीं – सरकार में बदलाव […]

सरकार बनी तो एक साल में सिंहेश्वर बनेगा पर्यटन स्थल : राजनाथ फोटो – मधेपुरा 101कैप्शन – सिंहेश्वर मवेशी हाट मैदान पर संबोधित करते गृहमंत्री – गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मधेपुरा के सिंहेश्वर में चुनावी सभा को किया संबोधित- कहा, बिहार में बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं नहीं – सरकार में बदलाव लाने से बदल जायेगी बिहार की तकदीर और तसवीर प्रतिनिधि, सिंहेश्वर/गम्हरिया (मधेपुरा) बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनते ही एक साल के भीतर सिंहेश्वर स्थान को पर्यटन स्थल का दरजा दिया जायेगा. यह दुखद है कि जिस धार्मिक स्थल सिंहेश्वरनाथ के असीम अनुकंपा की चर्चा उत्तर प्रदेश में भी होती है, उसे अब तक पर्यटन स्थल का पूर्ण दर्जा नहीं प्राप्त हुआ है. वह रामकृपाल यादव को आज ही इसके लिए ताकीद कर रहे हैं. सोमवार को मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान स्थित मवेशीहाट मैदान में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. एनडीए के घटक दल हिंदुस्तान आवामी मोरचा की प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने आये राजनाथ सिंह करीब ढाई बजे सिंहेश्वर पहुंचे. इससे पहले राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को मिथिला की परंपरानुसार पाग-चादर दे कर सम्मानित किया गया. सभा को घटक दलों के जिलाध्यक्ष के अलावा स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया. मंच संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश सिंह ने किया. सिंहेश्वर के बाद गृहमंत्री जिले के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पारसमणि हाई स्कूल मैदान में लोगों को संबोधित किया. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना भाषण संवाद की शैली में शुरू किया. अभिनंदन के बाद उन्होंने लोगों से हालचाल पूछा. उन्होंने बातचीत की लहजे में सड़क निर्माण, सिंचाई, फसल की सरकारी खरीद, पेय जल आपूर्ति, अस्पताल और उनमें डाक्टर व दवा की उपलब्धता, मवेशी अस्पताल, बिजली आदि के बारे में पूछा. जनता भी उनके सवालों के जवाब देती रही. उन्होंने कहा कि जब इनमें से किसी चीज की स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसी सरकार ही क्यों बनाते हैं? मुझे जानकारी मिली है कि इस क्षेत्र में केला, आम और लीची की पैदावार भी बहुतायत से होती है. तो क्या इन पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगे? बिजली के अभाव में आम लोग नौकरी कर जब शाम में घर आते हैं तो अंधेरे में पत्नी का चेहरा ही नहीं देख पाते. बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते. ऐसी स्थिति क्यों है? रोजगार नहीं हैं. जबकि हर नौजवान के भीतर कोई न कोई हुनर है. केंद्र की भाजपा सरकार ने योजना बनायी है कि नौजवानों के भीतर के हुनर को प्रशिक्षण दे कर कुशल बनाया जायेगा. कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण देने के बाद मुद्रा बैंक उन्हें स्वरोजगार के लिए सस्ती ब्याज दरों पर ऋण मुहैया करायेगी. मुद्रा बैंक दस हजार से दस लाख तक ऋण उपलब्ध कराती है. अगर ये काम पहले हुए होते तो भारत आज विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होता. — डर नहीं, मुहब्बत पैदा करने की जरूरत — राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़े हैं. एनडीए की सरकार बनी तो छह महीने से नौ महीनेके भीतर कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी. पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था होगी. गृहमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने देश में सामाजिक और सांप्रदायिक तनाव का माहौल पैदा किया. समाज को इन्होंने बांटा और आरोप भाजपा पर लगाये. भाजपा समाज बांटने की नहीं, समाज बनाने की राजनीति करती है. भाजपा सबको साथ ले कर चलने में विश्वास रखती है. डरा कर नहीं बल्कि प्यार और मुहब्बत पैदा कर सरकार बनाती है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि सब मिल कर अमन चैन बनाने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व मिला है. यह देश को तेजी से आगे बढ़ाने का है. अगर बिहार में भी एनडीए की सरकार बनी तो यह भी देश के साथ कदम से कदम मिला कर तेजी से विकसित होगा. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री होने के नाते वह भरोसा दिलाते हैं कि देश में धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने जनता से बिहार में बदलाव लाने की अपील की. ——इनसेट — जब लालू मेरे नहीं हुए तो जनता के क्या होंगे : रामकृपालप्रतिनिधि, सिंहेश्वरमधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान स्थित मवेशीहाट मैदान में सोमवार को देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर जम कर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने हनुमान बन कर लालू यादव की सेवा की और उनका साथ दिया. लेकिन लालू यादव ने अपने परिवार के लिए मुझे ठोकर मार दिया. जब लालू मेरे नहीं हुए तो जनता के क्या होंगे. लालू यादव चाहते हैं कि जनता और उनकी जमात भैंस की पीठ पर बैठी रहे. दूध दूहती रहे और लालू जी, उनकी पत्नी और उनके बच्चे सत्ता का सुख भोगेंगे. वे आपके वोट पर खुद सुख भोगना चाहते हैं. वे नहीं चाहते कि गरीब का बेटा भी हवाई जहाज पर बैठे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अति पिछड़ी जाति के बेटे हैं इसलिए लालू और नीतीश उनका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की स्थित बद से बदतर है. लालू सरकार हो या नीतीश सरकार राज्य का ग्राफ नीचे ही गिरा है. न रोड बने, न बिजली आयी और रोजगार के अवसर ही पैदा किये गये. पलायन जारी है. शिक्षण संस्थानों में शिक्षक नहीं हैं. नीतीश का मॉडल गांव झूठ निकला. मांझी को अपमानित किया गया. नीतीश को दलित समाज कभी माफ नहीं करेगा. रामकृपाल यादव ने कहा कि आपने कांग्रेस को मौका दिया, लालू जी को नीतीश जी को मौका दिया. अगर एक बार भाजपा नेतृत्व गठबंधन को मौका दीजिये. बिहार की तकदीर और तसवीर बदल कर रख देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >