अपार भीड़ देख हर्षित थे एनडीए नेता

अपार भीड़ देख हर्षित थे एनडीए नेता डिक्सन राज, मधेपुरा रविवार को हर तरफ से जैसे लोगों का कारवां सभा स्थल की ओर ही उमड़ पड़ा था. सुबह नौ बजे से ही लोग सभा स्थल के लिए चल पड़े थे. तेज धूप की परवाह किये बगैर ही लोग सभा स्थल पर बैठे रहे. पूर्व केंद्रीय […]

अपार भीड़ देख हर्षित थे एनडीए नेता डिक्सन राज, मधेपुरा रविवार को हर तरफ से जैसे लोगों का कारवां सभा स्थल की ओर ही उमड़ पड़ा था. सुबह नौ बजे से ही लोग सभा स्थल के लिए चल पड़े थे. तेज धूप की परवाह किये बगैर ही लोग सभा स्थल पर बैठे रहे. पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शहनवाज हुसैन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने किया. वहीं संचालन सांसद नित्यानंद राय एवं रामनरेश सिंह ने किया. प्रधानमंत्री से पहले सभा को संबोधित करते हुए कामेश्वर चौपाल ने कहा कि केंद्र की तरह बिहार में भी बदलाव की जरूरत है. मधेपुरा की धरती से इस बदलाव की शुरूआत होनी चाहिए. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वदेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधेपुरा की धरती पर इतिहास बनाया है. सरकार बनने के बाद बिहार विकास में भी इतिहास बनायेगी. नौजवान बता देंगे कि विकास के साथ कोई समझौता नहीं होगा. वहीं जदयू छोड़ भाजपा में शामिल हुई रेणु कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव को घोटालेबाज कहने वाले नीतीश कुमार ने उनसे ही हाथ मिला कर बिहार की जनता को ठगा है. वहीं मधेपुरा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि बिजली का वादा कर मुकरने वाली सरकार के मुखिया इन दिनों कोसी में घूम रहे हैं. लेकिन जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. मंच पर सुपौल जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, डा महेंद्र सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव जोशी, लोजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पासवान सहित सभी तेरह विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >