प्रदेश सलाहकार ने लगाया बीइओ पर आरोप मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सलाहकार रणधीर कुमार सह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिले में जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों का वेतन भुगतान चार महीने से लंबित है. भुगतान का स्टैंडिंग एडवाईस संबंधित बीइओ द्वारा आज तक डीपीओ स्थापना कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. डीपीओ स्थापना द्वारा हजारों शिक्षकों का वेतन निर्धारण कर संबंधित बीआरसी को सेवा पुस्तिका एवं वेतन निर्धारण प्रपत्र स्टैंडिंग एडवाईस के लिए लौटा दिया गया है. पंचायत नियोजन इकाई का स्टैंडिग एडवाईस भी बीइओ कार्यालय में पड़ा है. वहीं उन्होंने वेतन भुगतान शीघ्र करने की मांग वरीय अधिकारी से की है. साथ ही ऐसे पदाधिकारी जिनके कारण अभी तक चार हजार शिक्षकों का स्टैंडिंग एडवाइस उपलब्ध करवाया है. उनके विरूद्ध ठोस व सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है. लाइट खराब बिहारीगंज . बिहारीगंज प्रखंड के गुदरी बाजार में लगे हाइमास्ट लैंप वर्षों खराब पड़ा है. सांसद निधि से लगाया गया यह लैंप खराब रहने के कारण बाजार के लोगों को रात के समय परेशानी होती है. वहीं रेलवे स्टेशन पर लगाया गया हाइमास्ट लैंप भी खराब पड़ा है. जिस कारण यात्रियों को स्टेशन परिसर में परेशानी होती है. पीसीसी रोड जर्जर बिहारीगंज . बिहारीगंज प्रखंड के शास्त्री चौक से जवाहर चौक तक पीसीसी ढ़लाई रोड की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को परेशानी होती है. वहीं इधर से गुजरने वाले वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रोड की मरम्मत की मांग की है.
प्रदेश सलाहकार ने लगाया बीइओ पर आरोप
प्रदेश सलाहकार ने लगाया बीइओ पर आरोप मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सलाहकार रणधीर कुमार सह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिले में जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों का वेतन भुगतान चार महीने से लंबित है. भुगतान का स्टैंडिंग […]
