नदी में डूबने से बालक की मौत

फुलौत : चौसा प्रखंड के फुलौत पश्चिम वार्ड नंबर चार निवासी रामचंद्र राम के दस वर्षीय पुत्र उदय कुमार की हाहा नदी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उदय कुमार शनिवार की संध्या शौच करने हाहा धार की ओर गया था. जहां पैर फिसलने के वह नदी में गिर गया और पानी […]

फुलौत : चौसा प्रखंड के फुलौत पश्चिम वार्ड नंबर चार निवासी रामचंद्र राम के दस वर्षीय पुत्र उदय कुमार की हाहा नदी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उदय कुमार शनिवार की संध्या शौच करने हाहा धार की ओर गया था.

जहां पैर फिसलने के वह नदी में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. उक्त घटना की सूचना फुलौत ओपी को दी गयी. फुलौत ओपी अध्यक्ष जटाशंकर खां ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >