बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट : सांसद फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – सभा को संबोधित करते मधेपुरा लोस के सांसद. प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा प्रखंड मुख्यालय के रानीपोखर खेल मैदान में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र के जअपा के प्रत्याशी डाॅ अशोक यादव के चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से वोट देने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने नीतीश सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि इस सरकार में शिक्षा का घोर अभाव है. शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. अभी किसी भी गरीब के बच्चे के पास बीए व एमए की डिग्री नहीं है. उन्होंने कहा कि आपने 25 साल सबों को देख लिया, एक साल हमको देखिए. 72 घंटे में कोसी क्षेत्र को पटना के तरह बना दूंगा. उन्होंने सभी गरीब को गैस चूल्हा और जरसी गाय चुनाव में जीतने के बाद देने की बात कही. साथ ही सभी गरीब परिवारों को अपने तरफ से आरो पानी टंकी और सभी गरीब बच्चे को जन्म के साथ ही पचास हजार रुपये का फिक्स डिपोजिट करवाने की बात कहीं. मौके पर जपा के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, विनय शंकर यादव, जागेश्वर यादव, महेश कुमार पप्पू, अमलेश यादव, भालवेट कुमार, मंटू कुमार, सुधीर कुमार आदि लोग मौजूद थे.
बिहार में शक्षिा व्यवस्था चौपट : सांसद
बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट : सांसद फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – सभा को संबोधित करते मधेपुरा लोस के सांसद. प्रतिनिधि, गम्हरिया, मधेपुरा प्रखंड मुख्यालय के रानीपोखर खेल मैदान में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र के जअपा के प्रत्याशी डाॅ अशोक यादव […]
